मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः चावल से भरा ट्रक बाइक सवार पिता-पुत्र पर पलटा, दोनों की मौत

Rakesh

राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर आनंद ढाबा के पास चावल से भरा ट्रक पास से गुजर रहे बाइक सवार पिता अजय गुप्ता व पुत्र शिखर गुप्ता के ऊपर जा पलटा। जिससे बाइक सवार पिता-पुत्र उसके नीचे दब गए और मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बोधघाट पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई।

dead body
शेयर करें

जगदलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर आनंद ढाबा के पास चावल से भरा ट्रक पास से गुजर रहे बाइक सवार पिता अजय गुप्ता व पुत्र शिखर गुप्ता के ऊपर जा पलटा। जिससे बाइक सवार पिता-पुत्र उसके नीचे दब गए और मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बोधघाट पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने दो क्रेनों की सहायता से ट्रक को हटाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों व इष्टमित्रों में शोक की लहर दौड़ गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि शवों को जब ट्रक के नीचे से निकाला गया तो उनकी पहचान करना कठिन हो गया था। फिर गाड़ी नंबर से जानकारी ली गई तो मृतकों की पहचान हो पाई। मिली जानकारी के अनुसार पिता-पुत्र चिलकुटी स्थित अपने निवास से वापस जगदलपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

शेयर करें