मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः नशीली कैप्सूल की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार

Rakesh

जगदलपुर जिले के बोधघाट थाना पुलिस ने नशीली कैप्सूल की बिक्री करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि जवाहर नगर वार्ड स्थित मेटगुड़ा जगदलपुर रेलवे स्कूल के पास दो लोग नशीली कैप्सूल की बिक्री कर रहे हैं।

accused arrest
शेयर करें

जगदलपुर। जगदलपुर जिले के बोधघाट थाना पुलिस ने नशीली कैप्सूल की बिक्री करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि जवाहर नगर वार्ड स्थित मेटगुड़ा जगदलपुर रेलवे स्कूल के पास दो लोग नशीली कैप्सूल की बिक्री कर रहे हैं।

इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर अपना नाम त्रिलोचन बघेल (24) और प्रकाश राव (26) बताया। कहा कि वह प्रवीर वार्ड पनारापारा लालबहादुर शास्त्री स्कूल के पास रहते हैं। उनके कब्जे से झोले के अंदर 06 पैकेट स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन कैप्सूल बरामद किया गया।

शेयर करें