1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनभद्रः किशोर समेत दो बच्चों की बंधी में डूबने से मौत, खेलते समय गहरे पानी में डूबे

सोनभद्रः किशोर समेत दो बच्चों की बंधी में डूबने से मौत, खेलते समय गहरे पानी में डूबे

 यूपी के सोनभद्र जिले के धनौरा गांव के पिपराही टोला में शनिवार को बंधी में डूबने से ननिहाल आए किशोर समेत दो बच्चों की मौत हो गई।

By Rajni 

Updated Date

सोनभद्र।  यूपी के सोनभद्र जिले के धनौरा गांव के पिपराही टोला में शनिवार को बंधी में डूबने से ननिहाल आए किशोर समेत दो बच्चों की मौत हो गई। बभनी के कोंगा गांव निवासी हृदयनाथ यादव का पुत्र राकेश (12) धनौरा गांव के पिपराही टोला स्थित अपनी ननिहाल आया था।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

शनिवार की सुबह वह पड़ोस में रहने वाले गुलाब यादव की पुत्री उषा (10) के साथ खेल रहा था। खेलते हुए दोनों बच्चे घर से थोड़ी दूर पर स्थित बंधी की ओर गए और वहां नहाने लगे। नहाते समय गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए। बच्चों के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर दुद्धी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com