मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

चमोली करंट हादसे पर बड़ी कार्रवाईः दो अभियंता निलंबित, कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज

Rajni

चमोली करंट हादसे पर सीएम पुष्कर धामी ने बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना के लिए दो अफसरों को जिम्मेदार मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबित अफसरों में अपर सहायक अभियंता और प्रभारी अवर अभियन्ता हैं।

accident
शेयर करें

देहरादून। चमोली करंट हादसे पर सीएम पुष्कर धामी ने बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना के लिए दो अफसरों को जिम्मेदार मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबित अफसरों में अपर सहायक अभियंता और प्रभारी अवर अभियन्ता हैं।

एसटीपी का संचालन एवं रखरखाव करने वाली ज्वाइंट वेंचर कंपनी व अन्य संबंधित के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चमोली हादसे के प्रकरण में मुख्य महाप्रबंधक उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा एसटीपी का संचालन एवं रखरखाव करने वाली फर्म के कार्यां के समुचित अनुश्रवण का दायित्व देख रहे हरदेव लाल अपर सहायक अभियन्ता को निलम्बित किया गया है।

इस सम्बन्ध में जारी आदेश में मुख्य महाप्रबंधक द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रथम दृष्ट्या हरदेव लाल अपर सहायक अभियन्ता के द्वारा विभागीय कार्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरते जाने का दोषी पाया गया है।

सीएम धामी के निर्देश पर राजस्व उपनिरीक्षक तहसील चमोली द्वारा सुपरवाइजर ज्वाइंट वेंचर कंपनी एवं अन्य संबंधित के विरूद्ध नमामि गंगे के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर विद्युत उपकरणों के संचालन में घोर लापरवाही बरते जाने के संबंध में एफआईआर दर्ज कर दी गई है।इसके अलावा चमोली करंट हादसे में कुन्दन सिंह रावत, प्रभारी अवर अभियन्ता को भी प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।

टैग: action
शेयर करें