मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः शाहबाद के कहनगढ़ गांव में आपसी विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष, केस दर्ज

HO BUREAU

शाहबाद के गांव कहनगढ़ में आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। मौजूदा सरपंच पर लगाए आरोप l मौजूदा सरपंच अमरजीत का कहना है कि चार-पांच दिन पहले हमारे गांव कांगड़ में लकड़ी ,धर्मशाला और जोहड की बोली हुई थी। जिसको लेकर लकड़ी और धर्मशाला की बोली के पैसे जमा कर दिए गए थे और रसीद कटवा दी गई थी।

Two parties clash over mutual dispute
शेयर करें

कुरुक्षेत्र। शाहबाद के गांव कहनगढ़ में आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। मौजूदा सरपंच पर लगाए आरोप l मौजूदा सरपंच अमरजीत का कहना है कि चार-पांच दिन पहले हमारे गांव कांगड़ में लकड़ी ,धर्मशाला और जोहड की बोली हुई थी। जिसको लेकर लकड़ी और धर्मशाला की बोली के पैसे जमा कर दिए गए थे और रसीद कटवा दी गई थी।

जोहड की बोली की राशि मौके पर जमा ना कराने पर उसकी बोली बर्खास्त कर दी गई थी। सरपंच अमरजीत के द्वारा दूसरे पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरे पक्ष के 20- 25 लोगों ने मेरे घर पर आकर मुझे और मेरे परिवार वालों से हाथापाई और झगड़ा किया और सरपंची के जो दस्तावेज थे उनको भी अपने साथ ले गए।

कहा कि मैं गांव का पहले भी दो बार सरपंच रह चुका हूं और गांव के हित के लिए कार्य करता रहता हूं। दूसरे पक्ष के बुधराम ने मौजूदा सरपंच पर आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे गांव के सरपंच से हमारा 2 साल से जमीन विवाद चल रहा है। इसके बारे में हमने पुलिस को दरखास दे रखी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव कांगड़ में मौजूदा सरपंच और बुधराम के बीच में झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों की दरखास्त हमें मिल चुकी है। मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

शेयर करें