मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय दिल्ली के कैफे में पार्टी के दौरान युवती से गैंगरेप! दो महिला सहकर्मियों समेत तीन गिरफ्तार ‘यह हमारे दिलों का गठबंधन है’, पंजाब में BJP-अकाली दल की दोस्ती पर बोले CM सैनी सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का पेंच, कांग्रेस 125 सीटों पर अड़ी! यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 75 की स्पीड से ज्यादा नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां! शरद पवार नहीं लेंगे संन्यास! सुप्रिया सुले ने अटकलों को बताया बेतुका नितिन नवीन के फर्जी AI वीडियो पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, IFSO यूनिट ने दर्ज की FIR मोदी ने भाजपा-अकाली गठबंधन को बताया स्वाभाविक, पंजाब के विकास पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश

Umesh Pal Hatykaand: प्रयागराज हत्याकांड से जुड़ा एक और वीडियो आया सामने

Shahi

उमेश पाल हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे है अब एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें उमेश अपनी जान बचाते दिख रहा है...

Umesh Pal
शेयर करें

उमेश पाल हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे है अब एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें उमेश अपनी जान बचाते दिख रहा है…24 फरवरी को प्रयागराज में दिन-दहाड़े उमेश पाल की हत्या कर दी गई…इस हत्याकांड में रोज नए-नए खुलासे हो रहे है इसी कड़ी में एक और नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें उमेश अपनी जान बचाते हुए दिख रहा है इस फुटेज में साफतौर पर नजर आ रहा है कि उमेश अपनी जान बचाने के लिए गली में घुसता है तब असद  उमेश को पकड़ लेता है जैसे-तैसे उमेश हाथापाई कर के उससे अपनी जान बचा कर एक घर में घुसने की कोशिश करता है तब तक असद ताबड़तोड़ फायरिंग कर उमेश को मार देता है.

 

लड़की बताने जाती है उमेश के घर

इस नए जारी हुए वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की घर से बाहर निकलकर आगे की ओर भागती है फिर वो वहा का माहौल देख डर कर सीधे उमेश पाल के घर की ओर दौड़कर जाती है ताकि वो उमेश के घर इसकी जानकारी दे. इसी बीच वीडियो में दिखता है कि गनर जो कि इस हत्याकांड में घायल हुआ था वो आगे की ओर भागता है तभी गुड्डू मुस्लिम एक बम फेंकता है जिससे की जोर का धमाका होता है और गनर घायल हो जाता है

 

पुलिस को वीडियो से मिलेगी जांच में सहयोग

इस नए सीसीटीवी फुटेज से प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ को जांच में सहयोग मिलेगा…प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ कई दिनों से इस हत्याकांड में शामिल लोगों के घर छापेमारी भी कर रही है…बता दें कि इस हत्याकांड में शामिल सदाकत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तो वहीं पुलिस ने गाड़ी चलाने वाले अरबाज को धूमनगंज के मुडभेड़ में मार गिराया है बाकि के हत्यारों को ढूंढने की कोशिश पुलिस और एसटीएफ लगातार कर रही है.

 

अतीक के पत्नी की नहीं है जानकारी

अतीक अहमद की पत्नी की पुलिस को अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है…बता दें कि शाइस्ता परवीन को पुलिस लगातार ढूंढने की कोशिश कर रही है प्रयागराज पुलिस ने शाइस्ता पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया हैं

शेयर करें