1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने पहली बीवी महजबीन को तलाक दे की दूसरी शादी, पाकिस्‍तान में बदला ठिकाना

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने पहली बीवी महजबीन को तलाक दे की दूसरी शादी, पाकिस्‍तान में बदला ठिकाना

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने अपनी पहली बीबी महजबीन को तलाक दे कर पाकिस्तान में दूसरी शादी कर ली है,सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दाऊद कि पहली बीबी महजबीन अभी भी दाऊद इब्राहिम के साथ ही रहती है.दाऊद इब्राहिम की दूसरी बीबी पठान है और पाकिस्तानी है, ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि दाऊद इब्राहिम ने पाकिस्तान में अपना ठिकाना भी बदल लिया है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Karachi:अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने अपनी पहली बीबी महजबीन को तलाक दे कर पाकिस्तान में दूसरी शादी कर ली है,सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दाऊद कि पहली बीबी महजबीन अभी भी दाऊद इब्राहिम के साथ ही रहती है.दाऊद इब्राहिम की दूसरी बीबी पठान है और पाकिस्तानी है, ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि दाऊद इब्राहिम ने पाकिस्तान में अपना ठिकाना भी बदल लिया है.

पढ़ें :- बलूच एक्टिविस्ट महरंग बलोच को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए किया गया नॉमिनेट

पाकिस्तानी आर्मी और खुफिया एजेंसी ISI ने दाऊद का ठिकाना बदला है. सुरक्षा के लिहाज से कराची शहर में ही दाऊद इब्राहिम को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट किया गया है.दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के बेटे ने खुलासा किया कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने एक पाकिस्तानी महिला से शादी की है.दाऊद की बहन हसीना पारकर के बेटे ने सितंबर 2022 में ये बयान दिया था.

दाऊद की बहन हसीना पारकर के बेटे शाह के मुताबिक दाऊद की दूसरी शादी महजबीन से जांच एजेंसियों का फोकस हटाने की कोशिश भी हो सकती है. गौरतलब है कि कई जगहों पर छापेमारी की थी और दाऊद इब्राहिम के आतंकी नेटवर्क के सिलसिले में सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया था.इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल की गई थी.

दाऊद की बहन हसीना पारकर के बेटे अली शाह ने बताया कि वह दाऊद इब्राहिम की पहली पत्नी से जुलाई 2022 में दुबई में मिला था, जहां उसने उसे दाऊद की दूसरी महिला से शादी के बारे में बताया था. अली शाह ने कहा कि महजबीन शेख व्हाट्सएप कॉल के जरिए भारत में दाऊद के रिश्तेदारों से संपर्क बनाए रखती है. हसीना पारकर के बेटे अली शाह ने भी दाऊद इब्राहिम के ठिकाने के बारे में बताया और दावा किया कि अंडरवर्ल्ड डॉन अब भी कराची में रहता है, मगर उसका ठिकाना बदला गया है.

पढ़ें :- ट्रंप का बड़ा फैसला: पाकिस्तान को अमेरिकी सहायता अस्थायी रूप से निलंबित
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com