मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

गदर-2 में 90 प्रतिशत तक स्टंट्स वास्तविक, नहीं लिया गया आभासी सहारा

Rakesh

गदर- 2 की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे ही अब कलाकार फिल्म को लेकर नए खुलासे कर रहे हैं। फिल्म में सेकेंड लीड करने वाले उत्कर्ष का कहना है कि हमारी फिल्म में 80 से 90 प्रतिशत तक के स्टंट्स रीयल शूट किए गए हैं।

gadar-2
शेयर करें

मुंबई। गदर- 2 की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे ही अब कलाकार फिल्म को लेकर नए खुलासे कर रहे हैं। फिल्म में सेकेंड लीड करने वाले उत्कर्ष का कहना है कि हमारी फिल्म में 80 से 90 प्रतिशत तक के स्टंट्स रीयल शूट किए गए हैं। फिल्म में VFX और GRAFICS का इस्तेमाल नहीं किया गया है। उत्कर्ष का कहना है कि वह सनी के बहुत बड़े फैन हैं।

उनका कहना है कि जब तक ईमानदारी से काम नहीं होगा। तब तक आडियंस फिल्म से कनेक्ट नहीं हो पाएंगे। और जब तक आडियंस कनेक्ट न हो फिल्म की सफलता की उम्मीद नहीं की जा सकती। उत्कर्ष ने ये भी बताया कि खतरनाक सीन के लिए चार-चार मास्टर हायर किए गए थे ताकि सीन रीयल लग सके। इसके अलावा सनी का हथौड़ा वाला सीन भी काफी हद तक रीयल है।

फिल्म में सनी के सभी स्टंट्स रीयल हैं। सनी काफी मोटिवेटिंग और इंस्पायरिंग हैं। उनके सेट पर रहने से माहौल बड़ा एक्साइटमेंट भरा रहता है। इसके अलावा उत्कर्ष ने कहा कि उनके लिए जीत का रोल बेहद अहम है। क्योंकि वो उनके दिल के बहुत करीब है।

उन्होंने बचपन में फिल्म में अमीषा और सनी के बेटे जीत का किरदार प्ले किया था। जिसके बाद अब वह और उनका रील लाइफ करेक्टर दोनों ही बड़े हो चुके हैं। ऐसे में इस रोल को निभाने का प्रोसेस बेहद इंटरेस्टिंग था।

शेयर करें