मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

बिहार: उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर आरा में हमला, युवकों ने फेंके पत्‍थर; सुरक्षाकर्मियों से हुई झड़प

इंडिया वॉइस

Attack on Upendra Kushwaha Convoy: घटना भोजपुर जिले के जगदीशपुर की है. नयका टोला मोड़ के पास से उनका काफिला गुजर रहा था. इसी दौरान हमला हो गया.

शेयर करें

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है कि बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर में नायका टोला मोड़ के पास उनके काफिले पर हमला किया गया. उन्होंने कहा कि जब उनके सुरक्षाकर्मियों ने उनका पीछा किया तो बदमाश मौके से भाग गए. इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा डुमरांव में पूर्व विधायक दाऊद अली के श्रद्धांजलि कार्यक्रम से आरा के रास्ते पटना लौट रहे थे. इस दौरान आरा के जगदीशपुर में नायका टोला मोड़ के पास उपेंद्र कुशवाहा के काफिले को काले झंडा दिखा रहे कुछ युवकों के साथ उनके समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों की झड़प हो गई.

उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार की शाम खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी. उन्होंने अपनी बात कहते हुए सीएम नीतीश कुमार और बिहार पुलिस को टैग भी किया है. उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर लिखा- “अभी भोजपुर जिला के जगदीशपुर में नयका टोला मोड़ के पास से गुजर रहे काफिला में शामिल मेरी गाड़ी पर कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया, पत्थर फेंका. सुरक्षाकर्मियों के दौड़ने पर सभी भाग निकले.”

युवकों का कहना- लोकतांत्रिक रूप से कर रहे थे विरोध

वहीं, उपेंद्र कुशवाहा को काला काला झंडा दिखा रहे युवकों का कहना है वे लोग लोकतांत्रिक तरीके से विरोध -प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उपेंद्र कुशवाहा के साथ चल रहे लोगों ने उन लोगों के साथ मारपीट की, जिसमें दो युवकों को सिर में चोट आई है.

टैग: bihar news
शेयर करें