मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

कतर में FIFA World Cup कवर करते हुए अमेरिकी पत्रकार की मौत, LGBTQ के समर्थन में पहनी थी रेनबो शर्ट

इंडिया वॉइस

US journalist Grant Wahl: FIFA World Cup कवर करते हुए अमेरिकी पत्रकार की मौत, मृतक पत्रकार को कुछ दिन पहले ही रेनबो टीशर्ट पहनने के मामले में गिरफ्तार किया गया था.

शेयर करें

US Journalist Dies in Qatar: LGBTQ समुदाय के समर्थन में एक रेनबो शर्ट पहनने के लिए कतर में हिरासत में लिए गए अमेरिकी पत्रकार ग्रांट वाहल की फीफा विश्व कप को कवर करने के दौरान मृत्यु हो गई, उनके भाई ने आज घोषणा की। ग्रांट, जो कि 48 वर्ष के थे, शुक्रवार को लुसैल आइकोनिक स्टेडियम में अर्जेंटीना और नीदरलैंड के बीच क्वार्टर फाइनल मैच कवर करते समय गिर पड़े।

ग्रांट के भाई, एरिक ने आरोप लगाया कि कतरी सरकार पूर्व स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड पत्रकार की मौत में शामिल हो सकती है। बता दें कि ग्रांट वाहल इस शुक्रवार (09 दिसंबर) को लुसैल आइकोनिक स्टेडियम में अर्जेंटीना और नीदरलैंड के बीच क्वार्टर फाइनल मैच कवर कर रहे थे. मैच के दौरान ही वे अचानक ही अपनी सीट से गिर पड़े.

मृतक पत्रकार के भाई एरिक ने कतर सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, “मुझे नहीं लगता कि मेरा भाई अभी मरा है. मुझे विश्वास है कि उसे मारा गया और मैं मदद के लिए भीख मांगता हूं.” एरिक ने कहा, “मेरा भाई सेहतमंद था. उसने मुझे बताया कि उसे जान से मारने की धमकी मिली है. मुझे विश्वास है कि उसे मारा गया और मैं मदद के लिए भीख मांगता हूं.” एरिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट में ये बातें कहीं.

मृतक पत्रकार के भाई एरिक ने कहा, “मेरा नाम एरिक वाहल है. मैं सिएटल, वाशिंगटन में रहता हूं और मैं ग्रांट वाहल का भाई हूं. मैं समलैंगिक हूं. मेरे कारण ही मेरे भाई ने विश्वकप में रेनबो टीशर्ट पहनी थी. उसने मुझे बताया कि उसे जान से मारने की धमकी मिली है. मुझे विश्वास है कि उसे मारा गया है. हम अभी भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.”

अमेरिकी फुटबॉल ने पत्रकार के निधन पर दुख जताया

आपको बता दें कि, अमेरिकी फुटबॉल की तरफ से ग्रांट की मौत पर दुख जताया गया. अमेरिकी फुटबॉल ने कहा, “ग्रांट वाहल के निधन से पूरा अमेरिकी फुटबॉल परिवार दुखी है. ग्रांट की पत्रकारिता को अमेरिकी फुटबॉल प्रेमी को पसंद करते थे. इस खेल, खिलाड़ी, कोच और कई हस्तियों से जुड़ी रोचक कहानियों के लिए भी उन पर भरोसा किया जा सकता था, जो फुटबॉल को किसी भी खेल से अलग बनाती हैं.”

शेयर करें