मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

Uttarakhand : IAS अधिकारी रामविलास यादव आय से अधिक सम्पत्ति मामले में फंसे, कई ठिकानों पर उत्तराखंड विजिलेंस की रेड

इंडिया वॉइस

IAS रामविलास यादव के कई ठिकानों पर हो रही है एक साथ छापेमारी।

शेयर करें

देहरादून, 11 जून। उत्तराखंड के एक IAS अधिकारी भी आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में उत्तराखंड विजिलेंस के निशाने पर हैं। विजिलेंस की ओर से मामला दर्ज करने के बाद शनिवार को IAS रामविलास यादव के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। ये छापेमारी देहरादून, लखनऊ में कई स्थानों पर की गई है। देहरादून में चल रही छापेमारी उप पुलिस अधीक्षक अनुषा और लखनऊ वाले घर में ASP रेणू लोहानी और गोरखपुर में उप पुलिस अधीक्षक अनिल मनराल के नेतृत्व में छापेमारी चल रही है।

रामविलास यादव के खिलाफ विजिलेंस ने वाद दर्ज

बतादें कि 19 अप्रैल को IAS अपर सचिव रामविलास यादव के खिलाफ विजिलेंस ने वाद दर्ज किया था। IAS रामविलास यादव का लखनऊ और देहरादून आदि स्थानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले पर जांच चल रही है। रामविलास यादव, लखनऊ में सपा के कई वरिष्ठ नेताओं के नजदीकी अधिकारी माने जाते हैं और लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश में भी उन पर आय से अधिक सम्पत्ति के मामले चल रहे थे, यहां भी वो विजिलेंस के निशाने पर हैं। उत्तर प्रदेश की एजेंसियां भी कई प्रकरणों को लेकर उनकी जांच कर रही है। उत्तराखंड विजिलेंस ने भी एक साथ छापे के माध्यम से अपनी कार्रवाई तेज कर दी है और उनके करीबियों से जुड़े 7 स्थानों पर एक साथ छापेमारी चल रही है।

रामविलास यादव पर आय से 500 गुना अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का आरोप

उत्तराखंड विजिलेंस की तरफ से वाद मुकदमा दाखिल होने और शासन की अनुमति के बाद ये कार्रवाई शुरू हुई। रामविलास यादव पर आय से 500 गुना अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का आरोप है। उत्तर प्रदेश के अधिकारी रामविलास यादव 2019 में उत्तराखंड आ गए थे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी उत्तराखंड को IAS रामविलास यादव से जुड़े कुछ प्रमाण भेजे गए थे, जिनको लेकर विजिलेंस सक्रिय हो गया। वैसे भी राम विलास यादव 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले है और इस कार्रवाई से पहले ही अवकाश पर चले गए थे।

टैग: uttarakhand
शेयर करें