1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की रिंग सेरेमनी में अंबानी परिवार ने बॉलीवुड गाने पर किया डांस – देखें वीडियो

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की रिंग सेरेमनी में अंबानी परिवार ने बॉलीवुड गाने पर किया डांस – देखें वीडियो

बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने कल देर रात एंटीलिया में सगाई की। देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन के बेटे की सगाई में कई सेलेब्रिटीज शामिल हुए।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Anant-Radhika Engagement: बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने कल देर रात एंटीलिया में सगाई की। देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन के बेटे की सगाई में कई सेलेब्रिटीज शामिल हुए।

पढ़ें :- Bollywood vs Hollywood : भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी चुनौती बजट नहीं, बल्कि विज़न और रिसर्च की कमी!

सगाई की रस्म के दौरान अंबानी परिवार ने जमकर डांस किया, जिसका वीडियो सामने आया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी, बड़े बेटे आकाश और उनकी पत्नी श्लोका मेहता, बेटी ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल स्टेज पर सलमान खान के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं. अंबानी परिवार के डांस के इस वीडियो को अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

कई बॉलीवुड सितारों ने की एंट्री
इस कार्यक्रम में बॉलीवुड सितारों ने भी बतौर मेहमान एंट्री की। अनंत और राधिका की सगाई में बॉलीवुड के किंग खान, एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन, पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, बॉलीवुड के निर्देशक और निर्माता करण जौहर, अभिनेत्री कैटरीना कैफ, अदाकारा सारा अली खान, वरुण धवन और भी कई सेलेब्स पहुंचे।

अनंत और राधिका की सगाई में हुईं गुजरती रस्में
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की सगाई में गोल धना और चुनरी विधि की रस्में निभाई गईं। ये रस्में गुजराती हिंदू परिवारों में पीढ़ी-दर-पीढ़ी से चली आ रही हैं। नीता अंबानी ने अपनी होने वाली छोटी बहू का द्वार पर बड़े ही शाही अंदाज से स्वागत किया, वो पहले राधिका की आरती उतारती हैं और फिर उन्हें तिलक लगाती हैं। इस तरह से नीता ने एक-एक करके इस दौरान कई रस्में निभाई है।

पढ़ें :- विन डीजल ने याद किया अपना सफर, कहा- मैं न्यूयॉर्क का बस एक किस्मत वाला बच्चा हूं

राधिका ने इस अंदाज में परिवार को दिया सम्मान
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई के सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू परिवार के हर सदस्य के सामने हाथ जोड़कर और झुक कर उनको सम्मान दे रही हैं, जिसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर राधिका के इस अंदाज की जमकर तारीफ की जा रही है और यह वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा हैं। हर कोई नए जोड़े को बधाई देने के साथ ही उनकी जमकर तारीफ करता दिख रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com