मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

गदर-2 में हैंडपंप वाला सीन पसंद कर रहे दर्शक   

Rakesh

गदर-2 बाक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही हैं। 290 करोड़ से अधिक की कमाई करने के बाद गदर-2 जल्द ही 300 का आंकड़ा भी छू लेगी। ऐसे में दर्शकों के बीच फिल्म और फिल्म से जुड़े किस्से खासे लोकप्रिय हो रहे है।

gadar-2
शेयर करें

मुंबई। गदर-2 बाक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही हैं। 290 करोड़ से अधिक की कमाई करने के बाद गदर-2 जल्द ही 300 का आंकड़ा भी छू लेगी। ऐसे में दर्शकों के बीच फिल्म और फिल्म से जुड़े किस्से खासे लोकप्रिय हो रहे है।

हालिया इंटरव्यू में फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बताया कि फिल्म में एक बार फिर से हैंडपंप वाला सीन देखने के बाद दर्शक उस सीन को काफी पसंद कर रहे हैं। मेकर्स ने गदर के आइकॉनिक सीन को रिक्रिएट किया। इस सीन पर भी खूब तालियां बजीं।

हालांकि आपको बता दे इस सीन को रिपीट करने को लेकर सनी देओल दुविधा में थे। वे सोच में थे कि क्या यह सीन दोबारा करना सही रहेगा।तब डायरेक्टर अनिल शर्मा ने सनी को कन्वेंस किया और कहा कि वे इस सीन को नए तरीके से शूट करेंगे। जिसके बाद अब सनी देओल ने कहा कि उन्हें खुशी है कि हैंडपंप वाले सीन को दर्शक फिर से काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

अनिल ने आगे कहा- पहली वाली गदर रामायण जैसी थी। जिसमें राम जी लंका जाते हैं और सीता जी को वहां से लेकर आते हैं।ऐसे ही तारा सिंह पाकिस्तान जाता है और वहां से सकीना को लेकर आता है। जबकि गदर-2, महाभारत की कहानी की तरह है। कैसे अभिमन्यु चक्रव्यूह में फंस जाता है।जिसके बाद उसकी मदद के लिए खुद अर्जुन को जाना पड़ता है।

शेयर करें