मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ पहुंची यमुनानगर, विधायक ने की लाभार्थियों से बात

Rakesh

वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने के संकल्प को लेकर सरकार की ओर चलाई जा रही ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ जनसंवाद वीरवार को नगर निगम के वार्ड नंबर नौ में पहुंची। शास्त्री कॉलोनी में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मुख्य अतिथि व निवर्तमान मेयर मदन चौहान विशिष्ट अतिथि रहे।

Vikas Bharat Sankalp Yatra
शेयर करें

यमुनानगर। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने के संकल्प को लेकर सरकार की ओर चलाई जा रही ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ जनसंवाद वीरवार को नगर निगम के वार्ड नंबर नौ में पहुंची। शास्त्री कॉलोनी में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मुख्य अतिथि व निवर्तमान मेयर मदन चौहान विशिष्ट अतिथि रहे।

इस मौके पर संकल्प यात्रा के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र अहलावत विशेष रूप से पहुंचे। निगम आयुक्त आयुष सिन्हा, संयुक्त निगम आयुक्त नीलम मेहरा व उप निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव ने उनका पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की और उन्हें संबोधित किया।

मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का मौके पर लाभ लेने के लिए लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों से बातचीत की।

शेयर करें