Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग जारी,  बंगाल में हिंसा से मतदान प्रभावित; मणिपुर के मतदान केंद्र में घुसे हथियारबंद लोग

21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग जारी,  बंगाल में हिंसा से मतदान प्रभावित; मणिपुर के मतदान केंद्र में घुसे हथियारबंद लोग

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को देश भर में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 102 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान सुबह सात बजे आरंभ हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। निर्वाचन आयोग ने 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर 18 लाख से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया है।

By HO BUREAU 

Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को देश भर में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 102 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान सुबह सात बजे आरंभ हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। निर्वाचन आयोग ने 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर 18 लाख से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया है।

पढ़ें :- राजनीति के खिलाड़ीः कौन हैं बृजभूषण शरण सिंह, जिनकी कैसरगंज सीट पर उम्मीदवारी को लेकर बना हुआ है SUSPENSE

इन मतदान केंद्रों पर 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। मतदाताओं में 8.4 करोड़ पुरुष, 8.23 करोड़ महिलाएं हैं और 11,371 लोग थर्ड जेंडर के हैं। 35.67 लाख लोग पहली बार मतदाता बने हैं।इसके साथ ही 20 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के 3.51 करोड़ युवा मतदाता हैं।

मेघालय के मुख्यमंत्री सीके संगमा ने तुरा लोकसभा क्षेत्र में वालबाकग्रे में सुबह-सुबह मतदान किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर में और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में नगरा तेराई मतदान केंद्र में सुबह-सुबह मतदान किया।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने भी दो लोकसभा सीटों और 50 विधानसभा सीटों पर मतदान के तहत अपने-अपने पैतृक गांवों में मतदान किया। रीजीजू ने बिचोम जिले में अपने गांव नफरा में मतदान किया जबकि खांडू ने तवांग जिले के मुक्तो निर्वाचन क्षेत्र में मतदान किया। पहले चरण में जिन राज्यों की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें तमिलनाडु (39), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), मेघालय (2), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) शामिल हैं।

इसके अलावा राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, असम और महाराष्ट्र में 5-5, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर और छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है। पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 और सिक्किम की 32 सीट के लिए भी एक साथ मतदान हो रहा है। पहले चरण में चुनावी मैदान में उतरे प्रमुख नेताओं में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सर्बानंद सोनोवाल, कांग्रेस से गौरव गोगोई और द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम से कनिमोई शामिल हैं।

पढ़ें :- ELECTION 2024-  लोकसभा की 102 सीटों पर बुधवार को थम गया प्रचार का शोर, पहले चरण में 8 केंद्रीय मंत्री, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर 

तमिलनाडु में भाजपा के चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे के. अन्नामलई भी पहले चरण के उम्मीदवारों में शामिल हैं।गडकरी और सोनोवाल के अलावा सात अन्य केंद्रीय मंत्री – भूपेंद्र यादव, किरेन रीजीजू, संजीव बालियान, जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, एल मुरुगन और निसिथ प्रमाणिक भी पहले चरण में चुनावी मैदान में हैं। दो पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब (त्रिपुरा) और नबाम तुकी (अरुणाचल प्रदेश) तथा तेलंगाना के राज्यपाल पद से इस्तीफा देकर सक्रिय राजनीति में लौटीं तमिलिसाई सौंदरराजन भी चुनावी मैदान मे हैं।सौंदरराजन भाजपा के टिकट पर चेन्नई दक्षिण से चुनाव लड़ रही हैं।

बंगाल में हिंसा से मतदान प्रभावित

पश्चिम बंगाल में हिंसा के लिहाज से संवेदनशील कूचबिहार निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के साथ ही लोकसभा चुनाव के पहले चरण में तीन संसदीय सीटों पर हिंसा की छिटपुट घटनाएं दर्ज की गयीं।

टीएमसी और भाजपा दोनों दलों ने मतदान के पहले कुछ घंटों में चुनावी हिंसा, मतदाताओं को धमकाने और चुनाव एजेंटों पर हमलों संबंधी क्रमश: 80 तथा 39 शिकायतें दर्ज करायी हैं। ज्यादातर शिकायतें कूचबिहार और अलीपुरद्वार निर्वाचन क्षेत्र से दर्ज करायी गयी हैं। अधिकारियों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक कूचबिहार में 33.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जबकि अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में क्रमश: 35.20 और 31.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ अधिकारी घायल

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024:  BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 70 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग को मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें और क्या है खास

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए एक आईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के अधिकारी घायल हुए हैं। सीआरपीएफ अधिकारी भैरमगढ़ इलाके में चुनाव ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान हुए विस्फोट में वे घायल हो गए। घायल सीआरपीएफ अधिकारी को इलाज के लिए भैरमगढ़ अस्पताल ले जाया गया है। बीजापुर पुलिस ने यह जानकारी दी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com