मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

एटाः कोर्ट परिसर में पत्नी ने पति की चप्पलों से जमकर धुनाई की

Rajni

यूपी के एटा जिले में पति की हरकतों से परेशान होकर पत्नी ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। पति को कोर्ट परिसर में चप्पलों से जमकर पीटा।

Wife thrashed husband
शेयर करें

एटा। यूपी के एटा जिले में पति की हरकतों से परेशान होकर पत्नी ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। पति को कोर्ट परिसर में चप्पलों से जमकर पीटा। यह देख परिसर में काफी भीड़ जुट गई। पति-पत्नी में विवाद चल रहा है। इसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है।

बताया जा रहा है कि पत्नी समझौता करना चाह रही थी, जबकि पति अदालत के फैसले के हिसाब से कार्य करने को कह रहा था। इसपर पत्नी को गुस्सा आ गया। जिसके बाद उसने पति को चप्पलों से जमकर पीट दिया। एटा जिले में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला अपने पति को चप्पलों से पीटती नजर आ रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक सकरौली थानाक्षेत्र निवासी महिला नीरज का अपने पति गौरव से विवाद है। इस विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट में मंगलवार को तारीख थी।

पति और पत्नी अपने मुकदमे की पैरवी करने पहुंचे थे। इसी बीच महिला नीरज ने अपने पति से समझौता करने को कहा, लेकिन गौरव ने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके बाद आक्रोशित महिला ने अपने पति की चप्पलों से पिटाई कर दी।

टैग: Court UP
शेयर करें