मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

Rajni

उत्तराखंड के रूड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने पति की प्रेमिका के बेटे पर डरा धमकाकर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

rape
शेयर करें

रूड़की। उत्तराखंड के रूड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने पति की प्रेमिका के बेटे पर डरा धमकाकर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर के एक गांव की निवासी महिला का हाल ही में एक जून को दूसरा विवाह कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के अजेंदर नामक व्यक्ति से हुआ था। जो उत्तराखण्ड पुलिस में कार्यरत है।

महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद 18 जून को देवता पूजन के नाम पर उसका पति गांव में लेकर उसे गया और गांव में अपने घर न ले जाकर एक दूसरी महिला के घर ले गया। बाद में उसे पता चला कि उस महिला के साथ उसके पति के अवैध संबंध हैं। इसके बाद उसने ऐतराज किया तो पति ने अपनी गलती मानी।

महिला ने आरोप लगाया कि रात के समय उसका पति और वह महिला घर में ऊपर के कमरे में थे और नीचे के कमरे में वह अकेली थी। तभी अचानक महिला का बेटा आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसके द्वारा विरोध करने पर युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि उसने अपने पति को आपबीती बताई लेकिन उसके पति ने भी उसका साथ नहीं दिया। जिसके बाद वह कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की।

टैग: police Rape
शेयर करें