Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. हरियाणा
  3. हरियाणाः कुरुक्षेत्र की शोरगिर बस्ती में झगड़े के दौरान महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

हरियाणाः कुरुक्षेत्र की शोरगिर बस्ती में झगड़े के दौरान महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

कुरुक्षेत्र शहर की शोरगिर बस्ती में गुरुवार देर शाम हुए झगड़े के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त रोशनी देवी (35) के रूप में हुई है। रोशनी लोगों के घरों में झाड़ू-पोछा लगाने का काम करती थी। झगड़े के बाद बस्ती में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बुधवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने इस बस्ती की रहने वाली एक महिला को गांजे के साथ गिरफ्तार किया था।

By HO BUREAU 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र शहर की शोरगिर बस्ती में गुरुवार देर शाम हुए झगड़े के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त रोशनी देवी (35) के रूप में हुई है। रोशनी लोगों के घरों में झाड़ू-पोछा लगाने का काम करती थी। झगड़े के बाद बस्ती में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बुधवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने इस बस्ती की रहने वाली एक महिला को गांजे के साथ गिरफ्तार किया था।

पढ़ें :- हरियाणाः तलवार से हमला कर बदमाशों ने दुकानदार से ढाई लाख लूटे

महिला की गिरफ्तारी को लेकर बस्ती में दो गुट बन गए थे, जिसमें आरोपी महिला के परिजन दूसरे गुट पर उसे पकड़वाने का आरोप लगा रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कल से तनाव बना हुआ था, जिसमें दोनों गुट गुरुवार शाम देर शाम आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से मकान की छत से ईंट-पत्थर फेंके गए।

इसी दौरान अपने घर के बाहर पानी भर रही रोशनी के सिर में किसी ने ईंट मार दी। घायल अवस्था में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। झगड़े में महिला के देवर रोहित सहित अन्य एक व्यक्ति प्रदीप को भी चोटें आई है। थाना कृष्णा गेट प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com