मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में युवक को पकड़ने गई पुलिस पर महिलाओं ने किया हमला, 8 हिरासत में

Rakesh

रायबरेली में पुलिस पार्टी पर हमला हुआ है। जमीन विवाद में पुलिस मौके पर पहुंची थी। गाली गलौज कर रहे युवक को थाने लाने के दौरान महिलाएं पुलिस पार्टी पर ही हमलावर हो गईं। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है।

शेयर करें

रायबरेली। रायबरेली में पुलिस पार्टी पर हमला हुआ है। जमीन विवाद में पुलिस मौके पर पहुंची थी। गाली गलौज कर रहे युवक को थाने लाने के दौरान महिलाएं पुलिस पार्टी पर ही हमलावर हो गईं। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है।

मामला खीरों थाना इलाके के सेमरी गांव का है। यहां राजेश नाम के व्यक्ति का अपने भाइयों से ही सहन की जमीन को लेकर विवाद था। इसी को लेकर दोपहर में विवाद होने पर राजेश ने डायल 112 को फोन किया था। यहां पहुंचने पर राजेश के भाइयों की तरफ से महिलाएं और पुरुष डायल 112 की टीम पर हमलावर हो गए।

पुलिस ने अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाकर किसी तरह हमलावर रहे चार महिलाओं समेत आठ लोगों को काबू में किया और थाने  ले आई। सीओ लालगंज का कहना है कि पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें