1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Women’s Premier League टूर्नामेंट में मुंबई और यूपी में होगी भिड़त….पॉइंट्स टेबल में जगह बनाने की रेस

Women’s Premier League टूर्नामेंट में मुंबई और यूपी में होगी भिड़त….पॉइंट्स टेबल में जगह बनाने की रेस

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दोपहर 3:30  बजे यह मैच शुरू होगा....MI टूर्नामेंट की एकमात्र अजेय टीम है...टीम ने 5 में से पांचों मुकाबले जीते हैं....वहीं वॉरियर्ज ने 5 मैच खेले, 2 में जीत और 3 में हार मिली....

By Shahi 

Updated Date

विमेंस प्रीमियर लीग में दूसरा डबल हेडर आज

पढ़ें :- IND vs WI : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, नमन धीर करेंगे डेब्यू

देश में हमेशा से ही मेंस क्रिकेट को बहुत पंसद किया जाता है….पूरे देश में लोग क्रिकेट को देखना कभी नहीं भूलते….कुछ लोग तो क्रिकटरों को भगवान मानते हैं….वहीं अब विमेंस प्रीमियर लीग को भी देशभर में खूब पसंद किया जा रहा है….स्टेडियम में लोग महिला क्रिकटरों की हौसला अभजाई करते नजर आ रहे हैं…हालांकि महिला क्रिकेटर लोगों को मैच में निराश नहीं कर रही हैं….उधर आज टूर्नामेंट का दूसरा डबल हेडर होगा..अजेय मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज के बीच शनिवार को पहला मुकाबला खेला जाएगा….मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दोपहर 3:30  बजे यह मैच शुरू होगा….MI टूर्नामेंट की एकमात्र अजेय टीम है…टीम ने 5 में से पांचों मुकाबले जीते हैं….वहीं वॉरियर्ज ने 5 मैच खेले, 2 में जीत और 3 में हार मिली….

 

प्लेऑफ के लिए यूपी की जीत जरूरी

यूपी वॉरियर्ज ने टूर्नामेंट में 5 मुकाबले खेले…जिसमें 2 मैच जीतने के बाद 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है….अगर आज का मैच यूपी जीत जाती है तो पॉइंट्स टेबल में यूपी मजबूत हो जाएगी….वहीं हारने पर टीम की स्थिति कमजोर हो जाएगी….पॉइंट्स टेबल में इस समय 4 अंकों के साथ गुजरात जायंट्स और 2 अंकों के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यूपी से नीचे हैं….वहीं मुंबई की टीम नॉकआउट स्टेज में जगह बना चुकी है…

पढ़ें :- IND vs WI : टी20 सीरीज में ये 5 भारतीय खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल, वैभव पर रहेंगी निगाहें

 

फ्लेऑफ में 3 टीमें होंगी शामिल

बता दें कि WPL के प्लेऑफ में 3 टीमें पहुंचेंगी…टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल और दूसरे-तीसरे नंबर की टीमें एलिमिनेटर में भिड़ेंगी…इसे जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी…..ऐसे में मुंबई की टीम ज्यादा से ज्यादा मैच जीतकर पॉइट्स टेबल में पहले स्थान पर रहकर सीधे फाइनल खेलना चाहेगी…मुंबई के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम 6 मैचों में 4 जीत के बाद 8 अंकों के साथ  दूसरे स्थान पर है….मुंबई-यूपी में पहले मुकाबले के बाद शाम 7:30 बजे से गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शनिवार का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए आज का मुकाबला जीतना जरूरी है…

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com