Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. चंद्रमा की सतह के और नजदीक पहुंचा चंद्रयान-3

चंद्रमा की सतह के और नजदीक पहुंचा चंद्रयान-3

भारत का तीसरा महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन 'चंद्रयान-3' बुधवार (9 अगस्त) को चांद की सतह के और नजदीक पहुंच गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन  ने बुधवार को यह जानकारी दी।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। भारत का तीसरा महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ बुधवार (9 अगस्त) को चांद की सतह के और नजदीक पहुंच गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन  ने बुधवार को यह जानकारी दी। वह अब 174 किमी x 1437 किमी छोटी अंडाकार कक्षा में घूम रहा है।

पढ़ें :- प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि, लद्दाख में आयोजित समारोह में लिया भाग

इसरो ने ट्वीट करते हुए कहा है, ”चंद्रयान-3 चंद्रमा की तीसरी ऑर्बिट में पहुंच गया है। वह चांद के और करीब आ गया है। आज की गई प्रक्रिया के बाद चंद्रयान-3 की कक्षा घटकर 174 किमी x 1437 किमी रह गई है। इसरो ने बताया कि चंद्रयान का अगला ऑपरेशन 14 अगस्त 2023 को होगा। इतना ही नहीं, महत्वाकांक्षी मिशन के आगे बढ़ने के साथ ही चंद्रयान-3 की कक्षा को धीरे-धीरे कम करने और इसकी स्थिति चंद्र ध्रुवों के ऊपर करने के लिए इसरो सिलसिलेवार कवायद कर रहा है।

इससे पहले जब 5 अगस्त को चंद्रयान-3 चंद्रमा की पहली कक्षा में पहुंचा था तो उसने चांद की तस्वीरें जारी की थीं। बता दें कि चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपण यान मार्क-3 के जरिए लॉन्च किया गया था। उस समय अधिकारियों ने बताया था कि प्रणोदक मॉड्यूल ‘लैंडर’ और ‘रोवर’ को 100 किलोमीटर तक चंद्रमा की कक्षा में ले जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com