Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार; राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार; राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

जालंधर के कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह के पैतृक गांव धालीवाल कादियां में रविवार को उनके अंतिम संस्कार में राजनीतिक दिग्गजों समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उनके बेटे और फिल्लौर के विधायक विक्रमजीत चौधरी ने चिता को मुखाग्नि दी। प्रोटोकॉल के तहत उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Congress MP Chaudhary Santokh Singh last rites: जालंधर के कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह के पैतृक गांव धालीवाल कादियां में रविवार को उनके अंतिम संस्कार में राजनीतिक दिग्गजों समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उनके बेटे और फिल्लौर के विधायक विक्रमजीत चौधरी ने चिता को मुखाग्नि दी। प्रोटोकॉल के तहत उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया।

पढ़ें :- मणिपुर में राहुल गांधी के काफिले को रोका, समर्थकों पर आंसूगैस के गोले छोड़े, पहुंचें थे हिंसा का जायजा लेने  

बता दें कि दो बार के सांसद रहे 76 वर्षीय संतोख सिंह का शनिवार को पंजाब के फिल्लौर में निधन हो गया था। उनकी मृत्यु के बाद भारत जोड़ो यात्रा को 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया है। दरअसल, यात्रा के दौरान संतोख चौधरी बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें फगवाड़ा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां डोक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

अंतिम संस्कार में शामिल हुए राहुल गांधी
राहुल गांधी ने संतोख सिंह चौधरी की मृत्यु पर कहा कि वह मेहनती नेता और पार्टी का मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने शनिवार को संतोख सिंह के परिवार से मुलाकात भी की। संतोख सिंह कि मृत्यु पर मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल समेत कई नेताओं ने पार्टी लाइन से ऊपर उठकर चौधरी के निधन पर दुख व्यक्त किया।

जालंधर के खालसा कॉलेज ग्राउंड से फिर शुरू होगी यात्रा
बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा रविवार दोपहर को जालंधर के खालसा कॉलेज ग्राउंड से फिर शुरू होगी। यात्रा के कार्यक्रम के अनुसार यह रात में आदमपुर में रुकेगी। बता दें कि यात्रा का पंजाब चरण बुधवार को फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद से शुरू हुआ था। वहीं लोहड़ी पर्व के मद्देनजर शुक्रवार को यात्रा पर विराम लगाया गया था।

यात्रा 30 जनवरी तक श्रीनगर में समाप्त होगी
यात्रा, जो 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी, 30 जनवरी तक श्रीनगर में समाप्त होगी, जिसमें राहुल गांधी जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। भारत जोड़ो यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा तक पहुंच चुकी है।

पढ़ें :- Beaking News : अब क्या करेंगी कांग्रेस....राहुल गांधी को लगा बहुत बड़ा झटका....क्या कदम उठाएगी कांग्रेस !

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com