मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

वाराणसी: गृह प्रवेश की खुशियों के बीच घर में लगी आग, 10 झुलसे

Rajni

यूपी के वाराणसी के अनौरा गांव साईं सिटी में प्रधानमंत्री आवास के फ्लैट में गृह प्रवेश के दौरान गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से गृहस्वामी, पुरोहित और हलवाई समेत कुल 10 लोग झुलस गए।

fire
शेयर करें

वाराणसी। यूपी के वाराणसी के अनौरा गांव साईं सिटी में प्रधानमंत्री आवास के फ्लैट में गृह प्रवेश के दौरान गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से गृहस्वामी, पुरोहित और हलवाई समेत कुल 10 लोग झुलस गए। इनमें तीन की हालत काफी गंभीर है।

गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से लगी आग 

अनौरा में बने प्रधानमंत्री आवास के बी ब्लॉक में भदोही जिले के निवासी सुरेंद्र चौहान को 162 नंबर फ्लैट अलॉट हुआ है। सुरेंद्र ने गृह प्रवेश का कार्यक्रम रखा था। चारों ओर खुशियों का माहौल था। इस दौरान दोपहर के करीब एक बजे कमर्शियल गैस सिलेंडर में लीक होने की वजह से आग लग गई। इसके बाद चारों ओर अफरातफरी का माहौल हो गया।

लोग चीखते-चिल्लाते हुए फ्लैट से बाहर भागने लगे। इस दौरान गृहस्वामी सुरेंद्र चौहान,  उनकी पत्नी पूजा चौहान, चंदन दुबे, गोलू, महेश, मंजय, ज्योति, सितारा देवी, पुरोहित मनोहर पांडेय और हलवाई आग की चपेट में आकर झुलस गए। इसके अलावा वहां मौजूद काफी सामान भी जल गए।

शेयर करें