1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. रविवार का राशिफल – 02 अक्टूबर 2022 (Daily Horoscope)

रविवार का राशिफल – 02 अक्टूबर 2022 (Daily Horoscope)

रविवार 02 अक्टूबर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा.आज आपके जीवन में क्या परिवर्तन होगा,क्या कहते हैं आजआपके सितारे क्या कहते हैं जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मेष राशि- मिला-जुला दिन रहेगा. खास लोगों से किसी खास मुद्दे पर विचार विमर्श होगा. प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कामों की योजनाएं बनेंगी.व्यक्तिगत रुचि संबंधी कार्यों में कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून रहेगा.नेगेटिव- पारिवारिक व्यवस्था बनाने तथा देखभाल करने के लिए आपका योगदान जरूरी है.
वृषभ राशि- आपसी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे किसी की मध्यस्थता से दूर हो जाएंगे. घर में रिश्तेदारों के आगमन से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा. कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से धन संबंधी परेशानी भी हल हो जाएगी.अनावश्यक खर्चों को फिलहाल डालना बेहतर होगा.
मिथुन राशि- भाग्य की अपेक्षा अपने कर्म पर विश्वास रखें तथा पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे. दूसरों से सलाह लेने की अपेक्षा अपने दिल की आवाज को सुनें आप अवश्य ही सही निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे. विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति फोकस रहेंगे.कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है तो आज उस पर गंभीरता से विचार करें.

पढ़ें :- आज का राशिफल | 10 अगस्त 2026 (सोमवार)

कर्क राशि –आज आपको भावनाओं की बजाय हर कार्य को व्यवहारिक तरीके से संपन्न करने का प्रयास करें. कोई लाभदायक समाचार मिलेगा और आपको नई संभावनाएं प्राप्त होगी। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें.किसी यात्रा से जुड़ा प्रोग्राम बन रहा है, तो उसे स्थगित रखना ही बेहतर है.

सिंह राशि- सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा.आपके निजी काम भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे .नजदीकी संबंधियों के साथ मेल मुलाकात के अवसर मिलेंगे.पड़ोसियों के साथ संबंध खराब ना होने दें तथा अपना सकारात्मक दृष्टिकोण बनाकर रखें .

कन्या राशि -इस समय लाभदायक स्थिति बनी हुई है. फाइनेंस संबंधी गतिविधियों पर अधिकतर समय व्यतीत होगा.मित्रों तथा परिवारजनों के साथ ही मनोरंजन आदि में खुशनुमा समय व्यतीत होगा. घर के वरिष्ठ सदस्यों का भी ध्यान रखें.युवा वर्ग का अपना भविष्य संबंधी गतिविधियों को लेकर बाहरी व्यक्तियों पर ज्यादा विश्वास न करें आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले तो अच्छा है.

तुला राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है. आज किसी दोस्त की मदद करने से आपका मन खुश रहेगा. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा. ज्वेलरी का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. आपका अच्छा स्वास्थ्य.बदलते मौसम में बिमारियों से लड़ने में मदद करेगा. आज आप गाड़ी चलाना सीख सकते हैं.

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

वृश्चिक राशि – दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्य संबंधी रूपरेखा बना ले.। उत्तम समय का सदुपयोग करें. घर के नवीनीकरण या सुधार संबंधी कार्यों पर भी विचार विमर्श होगा.भविष्य संबंधी किसी योजना पर भी काम शुरू होगा.अपनी महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा पेपर्स को संभालकर रखे.

धनु राशि- बेहतरीन समय बना हुआ है इसका उचित फायदा उठाये. परंतु दूसरों पर उम्मीद ना करके अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें. बुजुर्गों की सलाह तथा मार्गदर्शन का अनुसरण करना आपको सफलता देगा. बच्चों की भी अनुशासित दिनचर्या रहेगी.कई बार आप जल्दबाजी में काम बिगाड़ भी लेते हैं, थोड़ा सा संयम और धैर्य रख.

मकर राशि – आज का दिन काफी हद तक सफलता देने वाला है. प्रभावशाली तथा अंत अभिव्यक्ति के सानिध्य में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा. आपके व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएगा.विशेष कार्य में चल रही बाधाएं दूर होंगी.जमीन-जायदाद संबंधी कोई भी कार्यवाही करने से पहले अनुभवी लोगों से उचित विमर्श अवश्य कर ले .

कुम्भ राशि- अधिकतर काम योजनाबद्ध तरीके से होते जाएंगे. परंतु कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवार जनों की भी सलाह अवश्य लें, निश्चित ही उचित समाधान मिलेगा.विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को खुशखबरी मिलने वाली हैं.व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें. और अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ही ध्यान दें.

मीन राशि- आय के लिहाज से दिन उत्तम रहेगा। अगर किसी भविष्य संबंधी योजना में पैसा लगाने की सोच रहे हैं. सिर्फ आपको अपने कार्य के हर पहलू पर अच्छी तरह विचार करके उस पर काम करने की जरूरत है. धार्मिक स्थान पर जाने संबंधी प्रोग्राम भी बनेंगे.
.

पढ़ें :- आज का राशिफल | 09 अगस्त 2026 (रविवार)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com