Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. गुरुवार का राशिफल –1 दिसम्बर 2022 (Daily Horoscope)

गुरुवार का राशिफल –1 दिसम्बर 2022 (Daily Horoscope)

गुरुवार 1 दिसम्बर2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा.आज आपके जीवन में क्या परिवर्तन होगा,क्या कहते हैं आजआपके सितारे क्या कहते हैं जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

1 मेष राशि (Aries)- आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में उन्नति दिलाने वाला रहेगा।आप व्यवसाय में किसी नए प्रयोग करके अच्छा धन कमा सकते हैं और अपने करियर को बेहतर बनाएंगे। कारोबार कर रहे लोग आपके विश्वास से आगे बढ़ेंगे और अपने कामों में कोई संकोच नही करेंगे। यदि आपके कुछ महत्वपूर्ण काम है,तो आप उन्हें समय रहते पूरा करें।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव 2024 : राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग कल

2. वृषभ राशि (Taurus)- आज आपको शासन-सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है और आप किसी योजना को बनाकर खर्च करेंगे,तो आप अपने बढ़ते खर्चों पर काफी हद तक नियंत्रण पा सकेंगे। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं,तो उसके चल-अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोग यदि लंबे समय से व्यापार में आ रही मंदी के कारण परेशान थे,तो आज उसमें सुधार होगा।

3. मिथुन राशि (Gemini)- आज आपको साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने से बचना होगा। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करके नाम कमाएंगे और विभिन्न क्षेत्रों में भी आप सफल रहेंगे। धार्मिक व मनोरंजन के कार्य में आज आपकी गतिविधियां बढ़ेंगी और आप अपने किसी अधिकारी से अपनी बात को कहने में निसंकोच करेंगे,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है।

4. कर्क राशि (Cancer)- आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और आपको किसी जोखिम भरे काम को कल पर टालना बेहतर रहेगा। आपको आपकी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आप समय पर कोई निर्णय लेकर कोई गलती करने से बचा सकते हैं। अपने आवश्यक कार्यों की आप कोई सूची बनाकर काम करेंगे, तो काफी कामों को आसानी से निपटा पाएंगे।

5. सिंह राशि (Leo)- आज का दिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन सुखमय रहेगा। क्योंकि उन्हें अपने जीवनसाथी के करियर की तरक्की देखकर प्रसन्नता होगी। आप सभी बड़ों का आदर व सम्मान करेंगे और कुछ आवश्यक कार्यों को काफी हद तक निपटाएंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा।

पढ़ें :- हरियाणाः ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत, परिजनों में कोहराम

6. कन्या राशि (Virgo)- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप लेन-देन के मामलों में फोकस बनाएं तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा और किसी से धन उधार लेने से बचें और किसी काम को सूझबूझ दिखाते हुए काम करेंगे,तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। किसी काम में नीति व नियमों का पूरा पालन करें। वाणिज्यिक संबंधों को आप पूरा महत्व देंगे।

7. तुला राशि (Libra)- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ अप्रिय लोगों से दूरी बनाकर रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने कुछ परिजनों से मुलाकात होगी,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। कला व कौशल को बल मिलेगा और आपके कुछ काम आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आप अपनों से ज्यादा दूसरों के कामों पर ध्यान ना दें,यह आपके लिए बेहतर रहेगा।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप घर परिवार में चल रही अनबन को जल्दबाजी में निपटाने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। करियर को लेकर अपनी किसी समस्या का समाधान आपको अपने भाइयों द्वारा मिल सकता है,लेकिन आपकी साख चारों ओर फैलेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

9. धनु राशि (Sagittarius)- आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपको सामाजिक कार्यों में तेजी लानी होगी और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर पूरा ध्यान देंगे। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपको आपके माता-पिता कोई जिम्मेदारी सौंपे,तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा।

10. मकर राशि (Capricorn)- आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आप अपने संस्कारों व परंपराओं पर पूरा जोर देंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में आप सम्मिलित हो सकते हैं, लेकिन यदि आपने नौकरी में अपने किसी साथी से अपने मन की किसी बात को साझा किया,तो बाद में वह आपका मजाक बना सकते हैं। आपको आज किसी नई संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी।

पढ़ें :- पंजाबः हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, दो साथी फरार

11. कुंभ राशि (Aquarius)- आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे और कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करके अपने अधिकारियों से वाहवाही लूटेंगे। आपके घर किसी अतिथि आगमन के होने से व्यस्तता बनी रहेगी व खर्चा भी अधिक होंगे।

12. मीन राशि (Pisces)- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर नियंत्रण रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में आप सामाजस्य बनाएंगे और कामकाज को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही है,तो वह भी आज सुधरेगी। आप एक बजट बनाकर चलेंगे,तो आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com