लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। 10 लोकसभा सीटों पर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी में वोटिंग शुरू है। इसके अलावा फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं में भी मतदान हो रहा है।
आंवला और बरेली लोकसभा सीट पर भी मतदान शुरू। पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 10 लोकसभा सीटों पर चुनावी मैदान में 100 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। 1,89,06,875 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन 10 सीटों में भाजपा ने 2019 में 8 सीटें जीती थीं। 2019 में 2 सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जीते थे।