1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. बुधवार का राशिफल – 12 अक्टूबर 2022 (Daily Horoscope)

बुधवार का राशिफल – 12 अक्टूबर 2022 (Daily Horoscope)

बुधवार 12 अक्टूबर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा.आज आपके जीवन में क्या परिवर्तन होगा,क्या कहते हैं आजआपके सितारे क्या कहते हैं जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मेष राशि : मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें. सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. खर्चों में वृद्धि होगी. माता-पिता का साथ मिलेगा. नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं.शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा. आय में वृद्धि होगी. सन्तान सुख में वृद्धि होगी.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें आज का हेल्थ और ज्योतिष उपाय

वृष राशि: आत्मविश्वास में कमी हो सकती है.माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा. कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा, परन्तु कठिनाइयां भी आ सकती हैं. शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी. नौकरी में तरक्की हो सकती है. यात्रा पर जा सकते हैं आय भी बढ़ेगी.

मिथुन राशि :मन प्रसन्न रहेगा.कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है. वाहन सुख में कमी आ सकती है. सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है.वाणी में मधुरता रहेगी. भवन सुख या सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है. सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है.आत्मविश्वास में कमी रहेगी. नकारात्मक विचारों से परेशानी हो सकती है.

कर्क राशि : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है. शैक्षिक कार्यों में मेहनत अधिक होगी. कठिनाइयां भी आ सकती हैं. मित्रों का सहयोग मिलेगा. कारोबार में वृद्धि होगी. पिता के साथ यात्रा पर जा सकते हैं.कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे. वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं.धैर्यशीलता में कमी रहेगी. बातचीत में संयत रहें.

सिंह राशि :वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी. फिर भी बातचीत में सन्तुलित रहें. भवन सुख में वृद्धि हो सकती है.परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं. किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है. मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है. बातचीत में सन्तुलित रहें. धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा.

पढ़ें :- Aaj ka Rashifal : मेष में चंद्रमा, सेहत पर पड़ेगा असर

कन्या राशि: आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं. परिवार का साथ मिलेगा. शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं.किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है. मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं. कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा. माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते .

तुला राशि :मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे, परन्तु संयत भी रहें. बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें. कारोबार में सुधार हो सकता है. माता-पिता का साथ मिलेगा. कार्यों में दिलचस्पी रहेगी. भाई-बहनों का साथ मिलेगा. स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें. मीठे खानपान के प्रति रुझान रहेगा. सेहत का ध्यान रखें. परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं.

वृश्चिक राशि :आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें.नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें.कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं.परिवार का साथ मिलेगा.धन की प्राप्ति‍ हो सकती है. कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं. परिवार की समस्या परेशान कर सकती है. स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें, भवन सुख में वृद्धि होगी, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.

धनु राशि :मन अशान्त हो सकता है. धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें. सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं.किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है. कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है. कारोबार का विस्तार होगा. कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है. माता से धन की प्राप्ति होगी. वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं.बातचीत में संयत रहें.

मकर राशि :आलस्य की अधिकता हो सकती है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं. मन प्रसन्न रहेगा. किसी भवन या सम्पत्ति की प्राप्ति‍ हो सकती है. किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है.आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन अति उत्साही होने से बचें. आत्मसंयत रहें. वाहन सुख में वृद्धि होगी.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: मीन में चंद्रमा, सेहत पर असर

कुंभ राशि :कारोबारी कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं. भागदौड़ अधिक रहेगी.खर्च भी अधिक रहेंगे.दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी. पिता का साथ मिल सकता है.आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं. परिश्रम अधिक रहेगा.मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें.

मीन राशि :आत्मविश्वास भरपूर रहेगा. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. किसी मित्र के साथ कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं. यात्रा लाभप्रद रहेगी. परिश्रम अधिक रहेगा. कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं.मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव समाप्त होगा. संचित धन में कमी आ सकती है. बातचीत में कठोरता का प्रभाव भी हो सकता है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com