1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. गुरुवार का राशिफल – 13 अक्टूबर 2022 (Daily Horoscope)

गुरुवार का राशिफल – 13 अक्टूबर 2022 (Daily Horoscope)

गुरुवार 13 अक्टूबर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा.आज आपके जीवन में क्या परिवर्तन होगा,क्या कहते हैं आजआपके सितारे क्या कहते हैं जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मेष राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु संयत रहें. किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं.परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं. भागदौड़ अधिक होगी. संचित धन में भी बढ़ोतरी होगी. अपनी भावनाओं को वश में रखें. जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं. वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे. यात्रा पर भी जाना हो सकता है.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें आज का हेल्थ और ज्योतिष उपाय

वृष राशि- मन शान्त रहेगा, परन्तु विचारों का उतार-चढ़ाव बना रहेगा. सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं. आय में वृद्धि होगी. किसी मित्र से वस्त्रों की उपहार में प्राप्ति हो सकती है. परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी. जिम्मेदारियां बढ़ सकती है. मान-सम्मान भी बढ़ेगा. स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें. नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं .

मिथुन राशि- किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है.परिवार का साथ रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. भागदौड़ अधिक रहेगी. खर्चों में वृद्धि होगी. यात्रा कष्टमय हो सकती है. माता-पिता का साथ मिलेगा. भवन के साजसज्जा एवं सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं.मित्रों का सहयोग मिलेगा. कारोबार की स्थिति में सुधार होगा. यात्रा लाभप्रद रहेगी.

कर्क राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. जीवनसाथी का साथ मिलेगा. शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं. सचेत रहें। बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं. परिश्रम अधिक रहेगा. मीठे खानपान में रुचि रहेगी. नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं. वाहन सुख में वृद्धि होगी. आय सन्तोषजनक रहेगी.

सिंह राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी. क्रोध से बचें. नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी.शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन हो सकता है. मानसिक शान्ति‍ रहेगी. कोई पैतृक सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है. परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी. सन्तान सुख में वृद्धि होगी.

पढ़ें :- Aaj ka Rashifal : मेष में चंद्रमा, सेहत पर पड़ेगा असर

कन्या राशि- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी. किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. आय में वृद्धि होगी. मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास हो सकता है. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं.संचित धन में कमी आ सकती है. आत्मविश्वास बहुत रहेगा.

तुला राशि- मन अशान्त रहेगा.बातचीत में सन्तुलित रहें. नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं. किसी दूसरे स्थान पर परिवार से दूर जाना पड़ सकता है.खर्चों में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में व्यवधान से दुःखी हो सकते हैं. सन्तान सुख में वृद्धि होगी. धन की स्थिति में सुधार होगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें. धैर्यशीलता में कमी आएगी.

वृश्चिक राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं. परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं.नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. आय में वृद्धि होगी. खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी. आत्मविश्वास भरपूर रहेगा. किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्ति‍ के योग बन रहे हैं. मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है. सन्तान सुख में वृद्धि होगी. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा.

धनु राशि- मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है. नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी. शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा. माता का सानिध्य मिलेगा. वाहन सुख की प्राप्ति‍ हो सकती है.नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. आत्मविश्वास में कमी आएगी.पिता का स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं. मित्रों का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र का विस्तार भी हो सकता है.

मकर राशि- धैर्यशीलता में वृद्धि रहेगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा. बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है.आय में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. वाणी के प्रभाव बढ़ेगा. आत्मविश्वास भरपूर रहेगा. नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं. खानपान के प्रति सचेत रहें. उदर विकार परेशान कर सकते हैं. खर्चों की अधिकता हो सकती है.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: मीन में चंद्रमा, सेहत पर असर

कुंभ राशि- मन परेशान हो सकता है. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है. आय में वृद्धि होगी. मित्रों का सहयोग मिलेगा. पिता का सानिध्य मिलेगा.घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे. वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं. स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा. परिश्रम की अधिकता रहेगी. जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है.

मीन राशि- अपनी भावनाओं को वश में रखें. नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. परिश्रम अधिक रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. बातचीत में सन्तुलित रहें. बौद्धिक कार्यों में आय में वृद्धि हो सकती है. मानसिक शान्ति रहेगी.कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है. सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com