1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. शुक्रवार का राशिफल –18 नंवबर 2022 (Daily Horoscope)

शुक्रवार का राशिफल –18 नंवबर 2022 (Daily Horoscope)

शुक्रवार 18 नंवबर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा.आज आपके जीवन में क्या परिवर्तन होगा,क्या कहते हैं आजआपके सितारे क्या कहते हैं जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

1 मेष राशि (Aries)- आज का दिन खास लाभ देने वाला है और आज आपको दिन भर अच्‍छे अवसरों की प्राप्ति होती रहेगी। परिवार के लोगों से हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति की संभावना है और व्‍यापार में भी आपको दिन भर बेहतरीन अवसर प्राप्‍त होंगे। आमदनी संतोषजनक रहेगी ।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें आज का हेल्थ और ज्योतिष उपाय

2. वृषभ राशि (Taurus)- आज का दिन सुखद होगा और आस-पास भी आपके खुशी का माहौल रहेगा। आज संपत्ति में वृद्धि होगी और खुशियां बढ़ेंगी। परिवार में सुख शान्ति का वातावरण बनेगा। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं जो कि फायदा देंगे। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें।

3. मिथुन राशि (Gemini)- नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होगी और सम्‍मान की प्राप्ति होगी। सुखद समाचार मिलेगा। रहन-सहन और खान-पान का स्तर बढ़ेगा और सुंदर वस्‍त्रों की प्राप्ति होगी। नौकरी तथा व्यवसाय में भी भागीदारी व साथियों का सहयोग पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

4. कर्क राशि (Cancer)- आज का दिन आपके लिए लाभ वाला है और आज आपको काम से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है और इस यात्रा में आपको लाभ होगा। संतान सुख में वृद्धि तथा कहीं से वस्त्रादि का उपहार मिलेगा। उत्तम मित्रों के सहयोग से मन में निराशा का भाव समाप्त होगा। सायंकाल से रात्रि तक अध्ययन करने में मन लगेगा और रात में नींद अच्‍छी आएगी।

5. सिंह राशि (Leo)- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद और सफलता देने वाला रहेगा। अभिन्न मित्रों के सहयोग से व्यवसाय के नए स्रोत बनेंगे। आमदनी बढ़ने, अकस्मात् बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से मनोबल बढ़ेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

पढ़ें :- Aaj ka Rashifal : मेष में चंद्रमा, सेहत पर पड़ेगा असर

6. कन्या राशि (Virgo)- आज का दिन सुखद है और कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, आय में वृद्धि होगी। आज जिन लोगों की लिखने-पढ़ने में रुचि है उनको लाभ होगा। क्रोध से बचें। संतान पक्ष की तरफ से भी उच्च शिक्षा आदि के मामले में सुखद परिणाम प्राप्‍त होंगे।

7. तुला राशि (Libra)- आज हर कार्य संभलकर करने की जरूरत है। लाभ होगा और आय के अनुसार खर्च भी होगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। अकस्मात् आपके खर्च बढ़ सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सायंकाल के समय आपका मन साहित्‍य को पढ़ने का करेगा.
8. वृश्चिक राशि (Scorpio)- आज लाभ की प्राप्ति होगी। माता का सानिध्य और आशीर्वाद विशेष रूप से आपके लिए अच्‍छा रहेगा। बहुत समय से रुका हुआ धन प्राप्‍त हुआ। संतान पक्ष की तरफ से आपको सुखद समाचार प्राप्‍त होगा। सुखद परिणाम मिलने से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

9. धनु राशि (Sagittarius)- आज लाभ का दिन है और हर कार्य आपके मन से होने के कारण परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें, किसी संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। भाइयों में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं या फिर संपत्ति को लेकर विवाद हो सकते हैं। सायंकाल से लेकर आधी रात तक निकट की यात्रा का योग है।

10. मकर राशि (Capricorn)- आज का दिन शुभ है और आपकी मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्तम संपत्ति की प्राप्ति होगी और आज किस्‍मत भी आपका साथ देगी। सफलता की प्राप्ति के साथ हर्ष होगा और कोई मनोकामना पूर्ण होने से खुशियों में बढोतरी होगी ।

11. कुंभ राशि (Aquarius)- आज कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्‍त काम करना पड़ सकता है। संपत्ति का विस्तार और संपत्ति से आय में वृद्धि होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें, कहीं जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न न हो जाए।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: मीन में चंद्रमा, सेहत पर असर

12. मीन राशि (Pisces)- आज आपका दिन मिश्रित फलकारक है। धर्म-कर्म के प्रति आपका विश्‍वास बढ़ेगा और आनंद की प्राप्ति होगी। संपत्ति के सुधार व रख रखाव में खर्च बढ़ेगा। आज दिन में कुछ निकट के मित्रों और रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। संपत्ति से भी आय के नए स्रोत विकसित होंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। राजनीति में बढ़ते जनसंपर्क का लाभ उठाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com