1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. सोमवार का राशिफल – 19 दिसम्बर 2022 (Daily Horoscope)

सोमवार का राशिफल – 19 दिसम्बर 2022 (Daily Horoscope)

सोमवार 19 दिसम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा.आज आपके जीवन में क्या परिवर्तन होगा,क्या कहते हैं आजआपके सितारे क्या कहते हैं जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

1 मेष राशि (Aries)- आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी और परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने ऑफिस में अपने बॉस की बातों में हां में हां मिलनी होगी, लेकिन यदि कोई बात गलत हो, तो आपको उसमें हां करने से बचना होगा।

पढ़ें :- आज का राशिफल | 10 अगस्त 2026 (सोमवार)

2. वृषभ राशि (Taurus)- आपको अपनी फिजूलखर्ची पर रोक लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है और आपका किसी महिला मित्र से वाद-विवाद हो सकता है, जो लंबा चल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी लापरवाही के चलते अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती हैं और यदि आपको कुछ जिम्मेदारी सौंपी गई थी, तो वह वापस ले सकते हैं।

3. मिथुन राशि (Gemini)- आज आपको अधिक जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकती है। यदि आपने पहले कोई निवेश किया था, तो वह आज आपको दोगुना लाभ दे सकता है, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपके वापस आने की संभावना बहुत कम है।

4. कर्क राशि (Cancer)- आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके लिए आप अपनी माताजी से बातचीत भी कर सकते हैं। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ने से आप परेशान हो सकते हैं और जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण भागदौड़ करनी होगी, लेकिन किसी भी परिस्थिति में आप धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

5. सिंह राशि (Leo)- आज आपको पढ़ाई में मन मुताबिक सफलता ना मिलने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपको आज सतर्क रहना होगा नहीं तो यदि आपने किसी व्यक्ति के ऊपर अति विश्वास किया, तो वह आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। वर्तमान में कार्यरत लोगों को आज इधर उधर बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है, अपने टारगेट पर ध्यान लगाएं।

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

6. कन्या राशि (Virgo)- आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको आज अत्यधिक तले भुने भोजन से कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, जिससे पेट दर्द, गैस, अपच आदि जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती है। आज आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। नौकरी कर रहे लोग आज किसी साथी से लड़ाई झगड़े में ना पड़ें, नहीं तो समस्या उत्पन्न हो सकती है और उनकी तरक्की में बाधा आ सकती है।

7. तुला राशि (Libra)- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अचानक से धन लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और आप परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करने में समर्थ रहेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको किसी महिला मित्र से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपकी चुगली भी लगा सकती है।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)- आज आप दिन का कुछ समय छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करने मे भी व्यतीत करेंगे और उन्हें कहीं घुमाने फिराने भी लेकर जा सकते हैं। गृहस्थ जीवन मे यदि लंबे समय से अनबन चल रही थी, तो आप उसे मिल बैठकर समाप्त करेंगे और विद्यार्थियों को बौद्धिक मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

9. धनु राशि (Sagittarius)- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। धन का निवेश कर रहे लोगों को लालची व ठगी लोगों का शिकार होने से बचना होगा।

10. मकर राशि (Capricorn)- आज का दिन छोटे व्यापारियों के लिए उत्तम लेने वाला है। बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटकने रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सुचना सुनने को मिलेगी, लेकिन उन्हें अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना होगा, नहीं तो उनकी कोई बात परिवार के सदस्यों को बुरी लग सकती है।

पढ़ें :- आज का राशिफल | 09 अगस्त 2026 (रविवार)

11. कुंभ राशि (Aquarius)- आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा और बिजनेस कर रहे लोगों को प्रबल धन लाभ के योग भी बनते दिख रहे हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मदद मिलेगी और आप खुला खर्चा करेंगे।

12. मीन राशि (Pisces)- आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको वाहन चलाते समय बहुत ही सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना होने की पूरी संभावना है। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन दुखी रहेगा। आपको किसी काम को साझेदारी में करना बेहतर रहेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com