1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. मंगलवार का राशिफल – 30 अगस्त 2022 (Daily Horoscope)

मंगलवार का राशिफल – 30 अगस्त 2022 (Daily Horoscope)

मंगलवार 30 अगस्त 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा.आज आपके जीवन में क्या परिवर्तन होगा,क्या कहते हैं आजआपके सितारे क्या कहते हैं जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मेष राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं, सचेत रहें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि हो सकती है,धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें आज का हेल्थ और ज्योतिष उपाय

वृषभ मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी आत्मसंयत रहें. क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी. बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है. सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा. कार्यक्षेत्र में दिक्कतें आ सकती हैं. स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है.

मिथुन राशि- भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी.धन की स्थिति में सुधार होगा.स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें.वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता का सानिध्य मिलेगा. किसी प्रॉपर्टी से आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। तरक्की के योग हैं.

कर्क राशि- कारोबार के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। विस्तार भी होगा. धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें.नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है. मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. लाभ के अवसर मिलेंगे.

सिंह राशि- किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है, सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है. नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है, मन अशान्त रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है, खर्चों की अधिकता रहेगी। आय में वृद्धि होगी

पढ़ें :- Aaj ka Rashifal : मेष में चंद्रमा, सेहत पर पड़ेगा असर

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा.आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, शत्रुओं पर विजय मिलेगी. दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी, परन्तु व्यर्थ की भागदौड़ अधिक लगी रहेगी. उपहार में वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है, वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मसंयत रहने का प्रयास करें, अपनी भावनाओं को वश में रखें.

तुला राशि- कारोबार के विस्तार पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है. मानसिक शान्ति रहेगी. आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति से असहज रहेंगे.परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें

वृश्चिक राशि- नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी. शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा. आय में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा.परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी

धनु राशि- किसी दूसरे स्थान पर जाना भी पड़ सकता है.कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा.मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है. खर्च अधिक रहेंगे. जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं.

मकर राशि- नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी. किसी दूसरे स्थान पर परिवार से दूर जाना पड़ सकता है.घर-परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं. परिश्रम अधिक रहेगा. वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: मीन में चंद्रमा, सेहत पर असर

कुम्भ राशि- विदेश जाने का अवसर भी मिल सकता है. पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी. शैक्षिक कार्यों में वांछित परिणाम की आशा कर सकते हैं. मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं. परिश्रम अधिक रहेगा। पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

मीन राशि- परिश्रम अधिक रहेगा,पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.मित्रों का सहयोग मिलेगा. सेहत का ध्यान रखें.मन में धैर्य रखने का प्रयास करें.कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे. आत्मसंयत रहें,क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है. किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं. परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com