Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. रविवार का राशिफल –4 दिसम्बर 2022 (Daily Horoscope)

रविवार का राशिफल –4 दिसम्बर 2022 (Daily Horoscope)

रविवार 4 दिसम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा.आज आपके जीवन में क्या परिवर्तन होगा,क्या कहते हैं आजआपके सितारे क्या कहते हैं जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

1 मेष राशि (Aries)- आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति दिलाने वाला रहेगा। आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आप बड़ों के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको अपनी ऊर्जा को गलत कामों में लगाने से बचना होगा नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपके किसी परिजन के स्वास्थ्य में कुछ समस्या चल रही थी, तो उसमें भी आज सुधार होगा।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव 2024 : राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग कल

2. वृषभ राशि (Taurus)- आज आप अपनी आय व्यय में संतुलन बनाए रखें, नहीं तो आप अपने धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा और आप साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर ज्यादा सोच विचार करने से बचना होगा नहीं तो वह लंबा लटक सकता है।
3. मिथुन राशि (Gemini)- आज का दिन आपके लिए आरामदायक रहने वाला है। आपको घर व बाहर किसी से वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा और आपके किसी परिजन के सहयोग से आपका लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है और आप अपनी घरेलू समस्याओं को पूरा करने का पूरा प्रयास करेंगे,तभी वह सुलझ पाएंगे।

4. कर्क राशि (Cancer)- आज आपको अपने किसी रुके हुए कार्यों को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अत्यधिक काम होने के बाद थकान का अनुभव होगा। आप अपने किसी मित्र को घुमाने फिर लेकर जा सकते हैं,जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,उनका अपने साथी से विवाह हो सकता है। माताजी किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकती हैं।

5. सिंह राशि (Leo)- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सावधानी में सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप घर के निर्माण से जुड़ा निर्माण से जुडे काम की शुरुआत आप कर सकते हैं। आपको परिवार में किसी विशेष कार्य के लिए प्रसन्नता होगी। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं,जिससे उन्हें लाभ होगा।

6. कन्या राशि (Virgo)- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने खर्चों के बजट पर बहुत ही ध्यान देना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में चल रही कलह को बहुत ही सूझबूझ से निपटाएं और दोनों पक्षों की अवश्य सुनें,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने किसी मित्र से किए हुए वादे को पूरा करना होगा नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।
7. तुला राशि (Libra)- आप आज अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें,नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। धार्मिक गतिविधियां पहले से बेहतर होंगी और आपको अपने खर्चों का हिसाब किताब अवश्य रखना होगा,नहीं तो आप अपना काफी धन खर्च कर सकते हैं। आपका कोई भी काम बहुत ही ध्यान लगाकर करना होगा,नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।

पढ़ें :- हरियाणाः ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत, परिजनों में कोहराम

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)- व्यापार में आपका रुका हुआ धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा,लेकिन आप घर परिवार में चल रही समस्याओं के कारण तनावग्रस्त रहेंगे जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आप किसी व्यक्ति से कुछ गलत बोल सकते हैं। व्यस्त रहने के कारण अपने परिवार के सदस्यों को समय नही देंगे। आपको बिजनेस में कोई भी फैसला सोच विचारकर लेना होगा।

9. धनु राशि (Sagittarius)- आज आपको अपने पुराने मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा और मनोरंजन के कार्यक्रमों में सम्मिलित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आज आप अपने घर के कुछ महत्वपूर्ण कामों को समय रहते निपटाएं। धर्म-कर्म के प्रति आज आपकी रूचि बढ़ेगी और सामाजिक कार्य में आप पूरा सहयोग देंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आज आपके काफी काम बन जाएंगे।

10. मकर राशि (Capricorn)- आपकी किसी संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आज आप किसी से उधार लेने से बचें,नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे,जिसके लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा व अपने मन में चल रही बातें आज किसी से शेयर ना करें,नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं।

11. कुंभ राशि (Aquarius)- जीवनसाथी के साथ यदि कुछ अनबन चल रही है तो उससे आज छुटकारा मिलेगा और आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकती है,जो आपकी समस्या का कारण बनेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा,तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि उसमें लापरवाही बरती, तो बाद में उसके लिए उन्हें पछतावा होगा।

12. मीन राशि (Pisces)- आज आप अपनी धन संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे,जिसके कारण आप किसी गलत काम में निवेश भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपनी छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालेंगे। इसके बाद आपको आपकी योग्यता के अनुसार काम मिलेगा। यदि आपने अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव किया,तो उससे आपको कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आज आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा और आप कुछ सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे।

पढ़ें :- पंजाबः हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, दो साथी फरार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com