Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. सोमवार का राशिफल –5 दिसम्बर 2022 (Daily Horoscope)

सोमवार का राशिफल –5 दिसम्बर 2022 (Daily Horoscope)

सोमवार 5 दिसम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा.आज आपके जीवन में क्या परिवर्तन होगा,क्या कहते हैं आजआपके सितारे क्या कहते हैं जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

1 मेष राशि (Aries)- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपकी दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत जरूर रंग लाएगी। लम्बे वक़्त से लटकी हुई दिक़्क़तों को आज ही हल करने की जरूरत है। इसलिए सकारात्मक सोचे तो सफलता जरूर मिलेगी। घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। आप अपना ज्यादा समय अपने परिवार के साथ गुजारेंगे।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव 2024 : राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग कल

2. वृषभ राशि (Taurus)- आज आपका दिन सुनहरा रहेगा। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं, तो वो खुशखबरी आपको जल्दी ही मिलने वाली है। अपने विचारों को सकारात्मक रखें, इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर होगा। आज का दिन उन लोगों के लिए अच्छी ख़बर लेकर आया है, जो व्यवस्य अपना बदलने का विचार कर रहे हैं। आज विदेश में जॉब पाने के योग हैं। घर के तनाव को बड़ी समझदारी के साथ सुलझाने का प्रयास करें तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

3. मिथुन राशि (Gemini)- आज आपको अचानक भौतिक वस्तुओं के प्रति मोह जागृत होगा। सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को अधिक फ़ायदा होगा उन्हें उनके टैलेंट के लिए सराहा जाएगा, जिससे आपकी किस्मत चमकेगी और धन का आगमन होगा। व्यवस्य के चलते आप शहर से दूर भी जा सकते हैं। आप को बीमारी में आराम मिलेगा, बस आप खान-पान और अपनी जीवनशैली में सुधार लाएं जिससे आपको फायदा मिले।

4. कर्क राशि (Cancer)- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने व निर्णय लेने के लिए आज का दिन उत्तम है। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने पर आपको मनवांछित ख़ुशी प्राप्त हो सकेगी, वहीं परिवार में किसी बड़े कार्य के पूर्ण हो जाने के बाद माहौल प्रमोदपूर्ण होगा। अपने ख़र्चों पर लगाम लगाने की कोशिश करें। जिन्हें भी बल्डप्रेशर और मधुमेह की शिकायत है, उन्हें अपनी सेहत के लिए सावधान रहना होगा।

5. सिंह राशि (Leo)- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। ऑफिस जाते समय सामान और जरूरी पेपर को लेना न भूलें। गुस्से पर काबू रखें, वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं। बॉस आपके द्वारा किए गए काम की लिस्ट को चेक कर सकते हैं। आज फ़ैमिली के साथ आप अपना क़ीमती वक़्त गुज़ारेंगे। शादीशुदा जीवन में ख़ुशियां लाने के लिए आप अपने जीवनसाथी का सहयोग करेंगे। उनके साथ आप कहीं छोटी यात्रा में निकल सकते हैं।

पढ़ें :- हरियाणाः ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत, परिजनों में कोहराम

6. कन्या राशि (Virgo)- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। अपने करियर को नई ऊंचाई और नया आयाम देने के लिए कुछ पैसे खर्च करने पड़ेंगे। इससे आपको भविष्य में इसका फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा लोग और बिजनेस वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। पहले मित्र लाभ और फिर धन लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने रोग खत्म हो जाएंगे। जमीन और संपत्ति से रिलेटेड कार्य पूरे होंगे। आपके दिल-दिमा में जो चल रहे कार्य शीघ्र ही पूरे होने की सम्भावना है।

7. तुला राशि (Libra)- आज आपका दिन लकी रहेगा। आपको दाम्पत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। शाम को परिवार के साथ किसी कम पर सलाह करेंगे। कारोबार एवं नौकरी में आज दिन भर अच्छी मेहनत करेंगे। आज का दिन उनके लिए शुभ है जो लेखाशास्त्र या वित्तीय क्षेत्र में कार्यरत हैं अथवा बेरोजगार हैं, उन्हें नवीन अवसर मिल सकेंगे। फैमिली को समय अवश्य दें जिससे रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी। मन में उठने वाले सवालों के जवाब मिल सकते हैं। घर और ऑफिस से सहयोग मिलेगा।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपने ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट पर आपनी राय बेबाकी से प्रस्तुत करने में सफल हो जायेंगे, इससे आपके सीनियर खुश हो जाएंगे और बॉस की नजर में आप छा जाएंगे। आप अपने दोस्त की कोई पुरानी समस्याओं को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे, लेकिन बाद में सफल भी हो जाएंगे। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन बहुत खुश होगा। किसी काम के लिए होने वाली यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

9. धनु राशि (Sagittarius)- आज आपका दिन ताजगी भरा रहेगा। रोजमर्रा के कामों से जुड़ी कोई परेशानी सुलझ जाएगी साथ ही शांति और गंभीरता से काम करें सब ठीक हो जाएगा। आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो बेहतर होगा कि बड़ों की सलाह लेकर ही शुरुआत करें, इससे काम सही से पूरा होगा। पार्टनर की बातों को गंभीरता से लें तो इसका असर आपकी लव लाइफ पर पड़ेगा और संबंध भी मीठे होंगे।

10. मकर राशि (Capricorn)- आज आपका दिन नार्मल रहेगा। व्यवस्था के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगे। ऐसा काम करें जो आपको संतुष्टि देता हो। आने वाली परेशानियां परिवार और दोस्तों के सहयोग से निपट जाएगी। करियर आगे बढ़ सकता है। पार्टनर से प्यार, सरप्राइज और सहयोग मिलेगा। आज मिलने वाले परिणाम आपके फेवर में रहेंगे। किसी कंम्पिटीसन में हिस्सा लेंगे जिसमे आपको सफलता हासिल अवश्य मिलेगी।

पढ़ें :- पंजाबः हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, दो साथी फरार

11. कुंभ राशि (Aquarius)- आज आपका दिन खास पल लेकर आएगा। आपके कार्यों से लोग खुश होंगे। अध्यात्म और विज्ञान में रुचि बढ़ेगी। निवेश के लिए आज का दिन ठीक है। पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम जॉब करने का ऑफर भी मिल सकता है। आज का दिन आपके लिये अधिक सुख एवं उन्नति कारक होगा। कुछ कामों में कॉन्फिडेंस की कमी हो सकती है।

12. मीन राशि (Pisces)- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कुछ बड़ा आर्थिक लाभ भी मिलेगा। आप जैसे कई लोगों को दक्षता बढाने वाला कोर्स बहुत मददगार साबित होगा। इनकम बढ़ेगी, लेकिन खर्चा भी आपके कंट्रोल से बाहर होगा। कार्य स्थल पर भी अधिकारियों से मदद और आपको तारीफ मिलेगी। अपने से उम्र में ज्यादा और प्रभावशाली लोगों की मदद से कांटेक्ट होगा जिससे आपको आगे बढ़ने में बहुत मदद मिलेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com