Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. बुधवार का राशिफल – 7 दिसम्बर 2022 (Daily Horoscope)

बुधवार का राशिफल – 7 दिसम्बर 2022 (Daily Horoscope)

बुधवार 7 दिसम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा.आज आपके जीवन में क्या परिवर्तन होगा,क्या कहते हैं आजआपके सितारे क्या कहते हैं जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

1 मेष राशि (Aries)- आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी श्रेष्ठ कार्य में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका कुछ खर्च बढ़ सकता है। आप रक्त संबंधी रिश्तों पर पूरा जोर देंगे और अपने करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है।
2. वृषभ राशि (Taurus)- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और व्यक्तित्व में सौम्यता बनाएं रखें। पारिवारिक मामलों में आप रुचि बनाए रखें। आपको आज संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपको अपने बजट को अहमियत देनी होगी। यदि आप बजट से हटकर चले,तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव 2024 : राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग कल

3. मिथुन राशि (Gemini)- 4. कर्क राशि (Cancer)- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण कार्य को करने के लिए रहेगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई उपलब्धियां मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप कार्य विस्तार पर भी पूरा जोर देंगे। आप कुछ प्रभावशाली परिणामों से उत्साहित रहेंगे और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

5. सिंह राशि (Leo)- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मुलाकात करने जाना पड़े,तो अवश्य जाएं और आपके व्यक्तित्व में भी सुधार होगा। करियर को लेकर यदि आप कुछ परेशान चल रहे हैं,तो आपकी वह परेशानी भी समाप्त होगी। आपको परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा।

6. कन्या राशि (Virgo)- आज आप अपनी सूझबूझ दिखाते हुए काम और अपने लक्ष्य को पूरा करें।
आध्यात्मिक कार्य को बल मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी करने पर भी कुछ धन व्यय करेंगे,जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकती है और आपके सहकर्मियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

7. तुला राशि (Libra)- आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको अपनों के सहयोग से किसी नए कार्य को करने का मौका मिलेगा और आप अपनी वाणी या व्यवहार में मधुरता बनाए रखें,नहीं तो समस्या हो सकती है। आप कुछ मामलों में सहज गति से आगे बढ़ेंगे। विनम्रता से आज आपको कोई काम करना होगा,तभी वह पूरा हो सकेगा।

पढ़ें :- हरियाणाः ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत, परिजनों में कोहराम

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)- आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कार्य को निपटाने के लिए रहेगा,जो लोग अपने घर का निर्माण शुरू करना चाहते हैं,तो वह आज कर सकते हैं,उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आप अपने व्यापार रुटीन को बनाए रखें,तभी आप सकारात्मक लाभ उठा पाएंगे। आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ने से आप उनसे घबराएंगे नहीं व उन्हें बखूबी निभाएंगे और साझेदारी में किए गए प्रयासों से आज आपको लाभ होगा।

9. धनु राशि (Sagittarius)- आज आप किसी काम के नियम व कानूनों को पूरा जानना होगा तभी आप उसमें आगे बढ़ेगे। आपको अपने किसी काम में लापरवाही दिखाने से बचना होगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता का आज आपको लाभ मिलेगा। आप मेहनत और लगन से काम करके सभी को हैरान करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में आज सम्मान बना रहेगा। आप यदि एक बजट बना कर चलेंगे,तो आप कुछ धन भविष्य के लिए संचय करने में कामयाब रहेंगे।

10. मकर राशि (Capricorn)- आज आपको रचनात्मक कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा और आप किसी काम में निश्चिंत होकर आगे बढ़ेंगे और आपके लाभ का प्रतिशत भी ऊंचा रहेगा। आपको अक्समात अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने का मौका मिलेगा,जो प्रसन्नता का कारण बनेगा। विद्यार्थी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करके अपने अपने घर परिवार के सदस्य व गुरुजनों को आश्चर्यचकित कर देंगे।

11. कुंभ राशि (Aquarius)- आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्य आपको कोई सलाह दे,तो आपको उसे मानना होगा। परिजनों के साथ आप किसी मागंलिक उत्सव में सम्मलित हो सकते हैं। आपको किसी पैतृक संपत्ति के बंटवारे में चुप रहना होगा।

12. मीन राशि (Pisces)- आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है वह अपने आलस्य को त्याग करके आगे बढ़ेंगे। आपको व्यक्तिगत चर्चा में सम्मिलित होने से बचना होगा। पारिवारिक मामलों में धैर्य बनाए रखें,नहीं तो कोई व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है। आपका कोई निर्णय गलत साबित हो सकता है। आपको अनुभव और योग्यता के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।

पढ़ें :- पंजाबः हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, दो साथी फरार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com