Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. गुरुवार का राशिफल – 8 दिसम्बर 2022 (Daily Horoscope)

गुरुवार का राशिफल – 8 दिसम्बर 2022 (Daily Horoscope)

गुरुवार 8 दिसम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा.आज आपके जीवन में क्या परिवर्तन होगा,क्या कहते हैं आजआपके सितारे क्या कहते हैं जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

1 मेष राशि (Aries)- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक कार्यों में आप तेजी बनाए रखें,यदि कुछ समस्या चल रही है,तो उसका निपटारा बहुत ही सावधानी से करें नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी सूचना के मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और जीवन स्तर में सुधार बना रहेगा। आपको अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।
2. वृषभ राशि (Taurus)- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी और परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से प्रसन्नता बनी रहेगी। आपको आज अपने कुछ लंबे पड़े हुए रिश्तों की सुध बुध लेनी होगी। आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिले,तो आपको उसे तुरंत आगे बढ़ाने से बचना होगा और कुछ दीर्घ कालीन योजनाओं को गति मिलने से आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे।

पढ़ें :- हरियाणाः ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत, परिजनों में कोहराम

3. मिथुन राशि (Gemini)- 4. कर्क राशि (Cancer)- आज का दिन आपके लिए किसी जरूरी कार्य को करने के लिए रहेगा। आप किसी साथी की सलाह से प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं,जो आपके लिए बेहतर रहेगी। आपको बिजनेस में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा,तभी आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे और आप अपने किसी बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे।
5. सिंह राशि (Leo)- आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है,उन्हें कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है,जो उनके लिए प्रसन्नता का कारण बनेगी। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों को प्रसन्न रखेंगे और आपके पद और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आपको अपने कामों में सक्रियता बनाए रखनी होगी और कामों को लेकर निसंकोच आगे बढ़े। आपको लगन व मेहनत से काम करने होंगे,तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे।

6. कन्या राशि (Virgo)- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। विधार्थियों का उच्च शिक्षा पर पूरा जोर रहेगा और जो लोग कामकाज की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको भाग्य का साथ मिलने से अच्छे परिणाम मिलेंगे और आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं,जहां आपकी अपने कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

7. तुला राशि (Libra)- आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आपने किसी काम में लापरवाही बरती,तो आपको बाद में इसके लिए परेशान होना होगा। आप अपने करीबियों के कहने में आकर जोखिम बिल्कुल ना उठाए,नहीं तो समस्या हो सकती है और व्यवसाय कर रहे लोग अपने अधिकारियों की बात मानकर चलेंगे,तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा।
8. वृश्चिक राशि (Scorpio)- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको नेतृत्व क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा और आपको अपने आवश्यक मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको आज लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,लेकिन आप उन्हें पहचानकर उन पर अमल करेंगे तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने रिश्तों को सूझबूझ दिखाते भी निभाना होगा,नहीं तो उनमें समस्या सकती है।

9. धनु राशि (Sagittarius)- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों पर भरोसा ना करें,नहीं तो वह आपके इस भरोसे को तोड़ सकते हैं और आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे आपको बचना होगा और छात्र को अपने कामकाज पर पूरा फोकस बनाए रखें,नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आप अपने रूटीन को बेहतर बनाए रखेंगे। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है,जो आपके लिए समस्या लेकर आयेगा।
10. मकर राशि (Capricorn)-11. कुंभ राशि (Aquarius)- आज आपको अपने कार्य में धैर्य व साहस बनाए रखना होगा। घर परिवार में आप सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर पूरा ध्यान देंगे। आपको जरूरतों की लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आपको किसी मनवांछित वस्तु की प्राप्ति हो सकती है और आप घरेलू मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं।

पढ़ें :- पंजाबः हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, दो साथी फरार

12. मीन राशि (Pisces)- आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। सरकारी काम से जुड़े लोग आज अच्छा नाम कमाएंगे। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करने का प्रयास करेंगे और आपको यदि कोई सूचना सुनने को मिलेंगी,तो आप उसे तुरंत ही अपने परिजनों को देंगे। आप किसी भव्य आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com