मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का पेंच, कांग्रेस 125 सीटों पर अड़ी! यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 75 की स्पीड से ज्यादा नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां! शरद पवार नहीं लेंगे संन्यास! सुप्रिया सुले ने अटकलों को बताया बेतुका नितिन नवीन के फर्जी AI वीडियो पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, IFSO यूनिट ने दर्ज की FIR मोदी ने भाजपा-अकाली गठबंधन को बताया स्वाभाविक, पंजाब के विकास पर दिया जोर यूपी के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने की तैयारी तेज UP Politics: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बरसे पाठक और मौर्य, बोले- कंकड़ वाली खिचड़ी है यह गठबंधन 6 साल बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, शाह बोले- पंजाब चुनाव में अकाली दल होगा बड़ा भाई
उत्तर प्रदेश

Meerut : पत्नी से परेशान पति पहुंचा एसएसपी ऑफिस, कहा- मुझे और बच्चों को है जान का खतरा

up bureau

मेरठ पति प्रताड़ना केस, पत्नी का अत्याचार, मेरठ घरेलू हिंसा, एसएसपी ऑफिस शिकायत, मेरठ न्यूज 2025

मेरठ में एक बार फिर से पति को जान से मारने की धमकी दे रही पत्नी--गुहार लगाने एसएसपी ऑफिस पहुँचा पीड़ित पति
शेयर करें

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले में सौरभ और अमित हत्याकांड के बाद अब पतियों के उत्पीड़न से जुड़े नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला तब देखने को मिला जब एक पीड़ित पति अपने दो मासूम बच्चों को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा और अपनी पत्नी से जान का खतरा जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई।

पीड़ित की पहचान राम के रूप में हुई है, जो मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में फल और सब्जी बेचने का काम करता है। राम ने बताया कि उसकी पहली पत्नी की मौत के बाद उसने मार्च में आशा नाम की महिला से दूसरी शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद उसकी जिंदगी नरक बन गई।

राम का आरोप है कि उसकी पत्नी आशा न केवल उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती है, बल्कि उसके बच्चों के साथ भी अमानवीय व्यवहार करती है। बच्चों को कमरे में बंद कर पीटती है, और जब वह इसका विरोध करता है, तो आशा आत्महत्या की धमकी देकर उसे फंसा देने की बात करती है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी बच्चों को अपने साथ नहीं रखना चाहती और अक्सर उन्हें जान से मारने की धमकी देती है। इसी डर से राम अपने बच्चों को लेकर मेरठ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपी।

पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है और पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

शेयर करें