मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

भगवान हनुमान जी के लिए खाली रखी गई थिएटरों में एक सीट, जानें क्यों

Rakesh

बड़ोदरा के थिएटर में भगवान हनुमान के लिए खाली रखी गई सीट की पिक्चर वायरल हो रही है। इस फोटो में एक सीट पर भगवान हनुमान, राम और सीता एक फ्रेम में नजर आ रहे हैं।

hanuman ji
शेयर करें

मुंबई। कई दिनों से प्रभास के फैंस उनकी जिस फिल्म का इंतजार कर रहे थे, वह आज सिनेमाघरों में पहुंच गई है। रामायण पर बेस्ड  इस फिल्म से दर्शकों का एक खास जुड़ाव है। मूवी की रिलीज के बाद से ही थिएटर्स की कई पिक्चर्स वायरल हो रही हैं।

दरअसल मेकर्स ने इसके रिलीज से पहले ही घोषणा की थी कि फिल्म रिलीज के दौरान हर थिएटर में भगवान हनुमान के लिए एक सीट खाली रखी जाएगी। अब फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद कई थिएटर से भगवान हनुमान की सीट की पिक्चर्स सामने आ रही हैं। साथ ही एक थिएटर में तो बंदर भी पहुंच गया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल  हो रही है।

फिल्म देखने पहुंचा बंदर

उधर बड़ोदरा के थिएटर से भगवान हनुमान के लिए खाली रखी गई सीट की पिक्चर वायरल हो रही है। इस फोटो में एक सीट पर भगवान हनुमान,राम और सीता एक फ्रेम में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर फूल की माला चढ़ाई गई है साथ ही केसरिया स्टॉल भी तस्वीर पर दिखाई दे रहा है।

ये पहली पिक्चर है जो इंटरनेट पर सामने आई। वहीं अब अलग-अलग थिएटर से ऐसी पिक्चर्स सामने आ रही है।वहीं एक यूजर ने ट्टिवर पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें आदिपुरुष की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में बंदर नजर आ रहा है। इसे देखकर लोगों का फिल्म के प्रति उत्साह और बढ़ गया है।

मेकर्स ने की कड़ी मेहनत

ओम राउत के डायरेक्शन में बनी आदिपुरुष रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के प्रमोशन में मेकर्स से लेकर स्टार कास्ट तक ने जी जान लगा दी है। इस फिल्म का ट्रेलर तिरुपति में लॉच किया गया था।

इसी इवेंट में भीगी आंखों से ओम राउत ने घोषणा की थी कि हर थिएटर में एक सीट भगवान हनुमान के लिए खाली रखी जाएगी। ओम राउत ने कहा था, ’जहां भी रामायण का पाठ होता है, वहां भगवान हनुमान जरूर पहुंचते हैं। ये हमारी मान्यता है, इस विश्वास का आदर करते हुए हर थिएटर में एक सीट सेल नहीं की जाएगी। ये हनुमानजी के लिए होगी।

शेयर करें