Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः ललितपुर में पार्टी के बहाने घर बुलाकर युवक की हत्या, मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार

यूपीः ललितपुर में पार्टी के बहाने घर बुलाकर युवक की हत्या, मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार

यूपी के ललितपुर जिले के नेहरू नगर में दोस्तों ने एक युवक को पार्टी के बहाने घर पर बुलाकर गुरुवार रात में हत्या कर दी। मालूम हो कि तीन दिन पूर्व भी नेहरू नगर क्षेत्र में एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई थी। जिस पर पुलिस ने 24 घंटे में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन अब फिर इसी क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई।

By Rakesh 

Updated Date

ललितपुर। यूपी के ललितपुर जिले के नेहरू नगर में दोस्तों ने एक युवक को पार्टी के बहाने घर पर बुलाकर गुरुवार रात में हत्या कर दी। मालूम हो कि तीन दिन पूर्व भी नेहरू नगर क्षेत्र में एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई थी। जिस पर पुलिस ने 24 घंटे में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन अब फिर इसी क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई।

पढ़ें :- यूपी STF ने जिला पंचायत सदस्य को नोएडा से किया गिरफ्तार

इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर पार्टी देने के बहाने मृतक को अपने घर बुलाया था। वहां उपस्थित लोगों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो मोबाइल घटनास्थल से 3 किलोमीटर दूर बयाना नाले के पास टूटा हुआ पाया गया। जबकि मृतक का शव कमरे में रक्तरंजित पाया गया था।

परिजनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि हत्या करने वाला उन्हीं का भानेज दामाद था जो बड़े राजा के नाम से जाना जाता है। उसी ने मामा को अपने घर बुलवाकर धारदार हथियार से हत्या कर दी। क्योंकि मृतक की भांजी और उसके पति बड़े राजा में आपस में विवाद चल रहा था। अकसर वह शराब पीकर भांजी के साथ मारपीट करता था। पुलिस अधीक्षक ने बताया युवक कमल सिंह की हत्या कर आरोपी मृतक की मोटरसाइकिल से भाग गए थे।

पुलिस ने सभी थानों को अलर्ट कर दिया था और चेकिंग अभियान शुरू करवा दी थी। परिणामस्वरूप चेकिंग के दौरान एक ही मोटरसाइकिल पर यह तीनों सवार जा रहे थे। जिसमें एक महिला भी शामिल थी। चेकिंग के दौरान उन्हें रोकने पर यह लोग जंगल की तरफ भागे और वहां से उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

जिसमें दोनों आरोपी बड़े राजा एवं पंचराम कुशवाहा को गोली लगी है। साथ में जो महिला थी, उसे गिरफ्तार किया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। उनके पास से दो तमंचे, हत्या में प्रयुक्त हथियार, मोटरसाइकिल और एक बैग बरामद हुआ है।

पढ़ें :- UP : मामूली झगडे में बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला, युवती की मौत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com