1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आप’ का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आप’ का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

‘आप’ सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा और मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जबतक संजय सिंह रिहा नहीं हो जाते हैं, हम मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ लड़ाई को जारी रखेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को पुलिस के बल प्रयोग का भी सामना करना पड़ा।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली‘आप’ सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा और मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जबतक संजय सिंह रिहा नहीं हो जाते हैं, हम मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ लड़ाई को जारी रखेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को पुलिस के बल प्रयोग का भी सामना करना पड़ा।

पढ़ें :- साइकिल घोटाले के आरोपों पर BJP का AAP पर पलटवार, कहा - ‘राजनीति के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रही है AAP’

पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया और आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। आम आदमी पार्टी का यह प्रदर्शन भाजपा कार्यालय तक चलना था, लेकिन भाजपा की दिल्ली पुलिस ने बेरीकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश को बर्बाद करने पर लगी हुई है।

कहा-आज देश के युवा बेरोजगार हैं और महंगाई चरम पर

आज देश के युवा बेरोजगार हैं, महंगाई अपनी चरम सीमा पर है। देश में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है। यह सरकार सिर्फ जुमले वाली सरकार है। आप हम लोगों पर कितने भी ईडी और सीबीआई के छापे पड़वा लीजिए लेकिन हम डरने वाले नहीं है। ना तो पहले किसी छापे में आपकी ईडी और सीबीआई को कुछ मिला था और ना ही अब कुछ मिलने वाला है।

आज ईडी और सीबीआई जैसी देश की सरकारी संस्थाएं मोदी सरकार के दबाव में काम कर रही हैं। आज विपक्ष का कोई भी नेता मोदी सरकार से सवाल करता है तो मोदी जी उसके पीछे ईडी और सीबीआई को छोड़ देते हैं।

पढ़ें :- दिल्ली में साइकिल घोटाले के आरोपों पर AAP का प्रदर्शन, सचिवालय घेराव की कोशिश

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com