मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
दिल्ली

अच्छी शुरुआत के बाद लुढ़के अडानी के शेयर

Rajni

अडानी समूह के शेयरों के लिए यह सप्ताह भी खराब साबित हुआ। समूह के लगभग सभी शेयरों ने भले ही सप्ताह के अंतिम दिन कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ की, लेकिन वे मोमेंटम बनाए रखने में नाकामयाब रहे।

share market
शेयर करें

नई दिल्ली। अडानी समूह के शेयरों के लिए यह सप्ताह भी खराब साबित हुआ। समूह के लगभग सभी शेयरों ने भले ही सप्ताह के अंतिम दिन कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ की, लेकिन वे मोमेंटम बनाए रखने में नाकामयाब रहे।

इस तरह गुरुवार को आई तेजी अल्पकालिक साबित हुई। इससे पहले गुरुवार को अडानी समूह के शेयर करीब एक सप्ताह से लगातार आ रही गिरावट पर ब्रेक लगाने में कामयाब हुए थे।

आज के कारोबार में समूह के 10 में से 8 शेयर ग्रीन जोन में थे। हालांकि जब कारोबार समाप्त हुआ तो अडानी के सिर्फ 5 शेयर ही मजबूती में रह पाए। चालू सप्ताह के अंतिम दिन के कारोबार में सबसे बढ़िया प्रदर्शन अंबुजा सीमेंट  ने किया, जिसके भाव में करीब 2 फीसदी की तेजी आई।

इसके अलावा अडानी पोर्ट्स, अडानी पावर , एनडीटीवी  और एसीसी सीमेंट के भाव में 1 फीसदी तक बीच की तेजी आई। अडानी समूह के फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई। अडानी ट्रांसमिशन सबसे ज्यादा नुकसान में रहा। इसी तरह अडानी ग्रीन, अडानी विल्मर और अडानी टोटल गैस के भाव नुकसान में बंद हुए।

टैग: Delhi
शेयर करें