मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

Adhir Choudhary Lashed Out At Mamta Banerjee : ममता बनर्जी को अधीर चौधरी ने क्यों कहा ‘पागल’?, पढ़ें पूरी ख़बर

इंडिया वॉइस

अधीर चौधरी ने कहा कि अगर कांग्रेस नहीं होती तो आज ममता का कोई राजनीतिक अस्तित्व नहीं होता।

adhir ranjan chowdhury ON MAMTA
Shahrukh is in the hour of crisis so why is Mamta silent: Adhir Ranjan Chowdhury
शेयर करें

कोलकाता, 12 मार्च। 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देशभर में कांग्रेस के बगैर विपक्षी एकजुटता की वकालत करने वाली तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी पर कांग्रेस सांसद अधीर चौधरी ने तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और लोकसभा में पार्टी के नेता चौधरी ने शनिवार को छात्र नेता अनीस खान हत्याकांड को लेकर धरना देते हुए ममता बनर्जी के इस बयान पर सवाल उठाते हुए उन्हें पागल कह डाला। उन्होंने ये भी कहा कि अगर कांग्रेस नहीं होती तो आज ममता का कोई राजनीतिक अस्तित्व नहीं होता।

पागल व्यक्ति को जवाब देना सही नहीं है- अधीर

अधीर चौधरी ने कहा कि ”पागल व्यक्ति को जवाब देना सही नहीं है, पूरे भारत में कांग्रेस के 700 विधायक हैं। दीदी (ममता) के पास कितने हैं? कांग्रेस के पास विपक्ष के कुल वोट शेयर का 20 फीसदी जनाधार है। क्या उनके पास है? कांग्रेस न होती तो उनके (ममता) जैसी नेता भी न होते।”

अधीर ने ममता बनर्जी को बीजेपी का एजेंट करार दिया

ममता बनर्जी को भारतीय जनता पार्टी का एजेंट करार देते हुए अधीर ने कहा कि “बनर्जी बीजेपी को खुश करने और बीजेपी के एजेंट के रूप में काम करने के लिए ऐसा कह रही हैं। प्रासंगिक बने रहने के लिए वो इस तरह की बातें कहती हैं। वो गोवा में बीजेपी को खुश करने ही गई थीं। उनका एकमात्र मकसद गोवा में कांग्रेस का वोट काटना और बीजेपी को जीत दिलाना ही है।

चौधरी ने कहा, ”आज वो दुष्प्रचार कर रही हैं कि विपक्षी गठबंधन से कांग्रेस को बाहर रखा जाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना भी कांग्रेस मुक्त भारत का है और ममता भी कांग्रेस मुक्त विपक्ष बनाना चाहती हैं।

टैग: congress
शेयर करें