मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः लापरवाही पर गिरी गाज, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी रायपुर निलंबित

Rakesh

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में बरती गई लापरवाही पर विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने बड़ी कार्रवाई की है। मंत्री जोशी ने विभागीय सचिव को आरोपी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश पर विभागीय सचिव ने कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी रायपुर को निलंबित कर दिया है।

minister
शेयर करें

देहरादून। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में बरती गई लापरवाही पर विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने बड़ी कार्रवाई की है। मंत्री जोशी ने विभागीय सचिव को आरोपी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश पर विभागीय सचिव ने कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी रायपुर को निलंबित कर दिया है।

न्याय पंचायत प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी और रिटायर विकासखंड प्रभारी विनोद धस्माना से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। विभागीय अधिकारी लतिका सिंह को इस पूरे प्रकरण की जांच करने के लिए कहा गया है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में धामी सरकार किसी भी भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर अधिकारी अपनी कार्यशैली में बदलाव नहीं लाएंगे और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से नहीं सुनेंगे तो उनके खिलाफ ऐसे ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टैग: action
शेयर करें