मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

आकाश-श्लोका ने बेटी का नाम रखा बेहद खूबसूरत , जानिएं इसकी खास बातें

Rakesh

आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता को बेटी हुई है। अब अंबानी फैमिली ने एक स्वीट मैसेज के साथ बेटी के नाम की अनाउंसमेंट की है। आकाश और उनकी पत्नी श्लोका ने अपनी बेटी का नाम वेदा आकाश अंबानी रखा है।

AKASH
शेयर करें

मुंबई। देश के सबसे अमीर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी दूसरी बार दादा-दादी बन गए हैं। कुछ दिन पहले आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता को बेटी हुई है। अब अंबानी फैमिली ने एक स्वीट मैसेज के साथ बेटी के नाम की अनाउंसमेंट की है।

आकाश और उनकी पत्नी श्लोका ने अपनी बेटी का नाम वेदा आकाश अंबानी रखा है। वेदा का मतलब होता है- ‘बहुत खूबसूरत’ अंबानी परिवार ने एक कार्ड शेयर कर इस नाम का अनाउंसमेंट किया है। इस कार्ड को अंबानी अपडेट नाम के फैन पेज पर शेयर किया गया है।

31 मई को बेटी को दिया था जन्म

कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें लिखा है- भगवान श्रीकृष्ण और धीरुभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के आशीर्वाद से पृथ्वी अपनी छोटी बहन वेदा आकाश अंबानी की जन्म की घोषणा करता है। कार्ड में अंबानी और मेहता परिवार के सदस्यों का नाम है।

बता दें कि श्लोका मेहता अंबानी ने 31 मई को बेटी को जन्म दिया था। यह आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी की दूसरी संतान है। उनका 2 साल का बेटा भी है। जिसका नाम पृथ्वी अंबानी है। अप्रैल के महीने में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन समारोह के दौरान श्लोका अंबानी के बेबी बंप को देखकर उनकी दूसरी प्रेग्रेंसी के बारे में सबको पता चला था।

अंबानी परिवार ने कई मंदिरों के किए दर्शन

वहीं पिछले कुछ हफ्तों से अंबानी परिवार को कई मंदिरों में दर्शन करते हुए देखा गया था। श्लोका अपने पति आकाश अंबानी और ससुर मुकेश अंबानी के साथ बाबुलनाथ मंदिर भी गई थीं।

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने मार्च 2019 में शादी की थी। इस शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। शाहरूख खान, गौरी खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह,  आलिया भट्ट समेत कई सितारे इस शादी में नजर आए थे। आपको बता दें कि कुछ समय पहले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था।

शेयर करें