मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
मनोरंजन

एक्ट्रेस आलिया भट्ट बनीं मां, बेटी को दिया जन्म, सेलेब्स-फैंस दे रहे बधाई

इंडिया वॉइस

आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवंबर में ही वो बेबी को जन्म दे सकती हैं। इस बीच आलिया, पति रणबीर के साथ अस्पताल पहुंची हैं और कहा जा रहा है कि उन्हें एडमिट कर लिया गया है।

शेयर करें

बॉलीवुड के प्यारे कपल रणबीर कपूर  और आलिया भट्ट जल्दी ही पैरेंट्स बन गए हैं। आलिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। कपल ने शादी के 2 महीने के बाद ही ऐलान कर दिया था कि दोनों की जिंदगी में एक बेहद खास और नन्हा मेहमान आने वाला है।

जून में आलिया ने एक फोटो शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। आज सुबह रणबीर-आलिया को मुंबई के एक अस्पताल के बाहर देखा गया था और कपल अपने पहले बच्चे की डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

बात आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। वहीं ‘जी ले जरा’ में आलिया, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

इन सभी प्रोजेक्ट्स के अलावा आलिया भट्ट, हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में भी जलवा बिखेरती नजर आएंगी।

टैग: mumbai
शेयर करें