मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

अनिल कपूर ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर लिखा प्यारा सा नोट

Rakesh

एक्टर अनिल कपूर अपनी लाडली बेटी सोनम के बर्थडे पर उन्हें काफी याद कर रहे हैं।उन्होंने सोनम को खूबसूरत अंदाज में बर्थडे विश किया है। अनिल कपूर ने इंस्ट्राग्राम पर सोनम कपूर की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।

ANIL KAPOOR
शेयर करें

मुंबई। बॉलीवुड में 50 से अधिक उम्र में सबसे फिट में गिने जाने वाले अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस फिलहाल अपने पति आनंद आहूजा और बेटे वायू आहूजा के साथ लंदन में हैं। एक्टर अनिल कपूर ने अपनी लाडली बेटी सोनम के बर्थडे पर उन्हें काफी याद कर रहे हैं।उन्होंने सोनम को खूबसूरत अंदाज में बर्थडे विश किया है। अनिल कपूर  ने इंस्ट्राग्राम पर सोनम कपूर की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।

अनिल कपूर ने सोनम की तस्वीरें शेयर की

अनिल कपूर ने तस्वीरों के साथ अपनी बेटी के लिए एक लंबा और प्यारा सा नोट भी शेयर किया है। इस नोट में उन्होंने अपनी बेटी के जन्मदिन पर उससे दूर होने और याद करने का जिक्र किया है।अनिल ने लिखा- मेरे दिल का एक बड़ा टुकड़ा लंदन में है  और मैं आज उसे थोड़ा ज्यादा मिस कर  रहा हूं। सोनम,आपका प्यार,काइंडनेस और मौजूदगी हमारे दिलों को भर देती है और हमारा घर इसके बिना सूना-सूना लगता है। आपको, आनंद को और मेरे फेवरेट स्मॉल पर्सन वायु को बहुत याद करता हूं।

सोनम को जन्मदिन की दी बधाई

अनिल कपूर ने अपने पोस्ट में सोनम को बर्थडे विश करते हुए आगे लिखा- यहां मेरी अमेजिंग बेटी को जन्मदिन की बहुत-बहुत वधाई। तुम्हारे बारे में बहुत कुछ है जिससे मैं हर दिन प्रभावित होता हूं। जल्द ही वापस आओ!!! लव यू ! बता दें कि अनिल कपूर सोनम कपूर के पिछले जन्मदिन पर भी उनके साथ नहीं थे। तब भी उन्होंने सोनम कपूर के साथ अपनी कुछ अनसीन फोटोज शेयर की थी और एक प्यारा सा नोट शेयर किया था।

शेयर करें