मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

उर्फी का एक और अंतरगी लुक…टॉप से किया चेहरा कवर

Rakesh

उर्फी जावेद मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट की गईं। लेकिन इस बार उनके लुक को देखकर फैंस का पारा चढ़ गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके लुक को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

URFI JAVED
शेयर करें

मुंबई। उर्फी जावेद अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं। उनका नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अतरंगी ड्रेस आ जाती हैं। अब फिर उर्फी ने अपने नए लुक से लोगों को हैरान कर दिया है।

दरअसल उर्फी जावेद मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट की गईं। लेकिन इस बार उनके लुक को देखकर फैंस का पारा चढ़ गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके लुक को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

उर्फी ने पहनी रिवीलिंग ड्रेस

उर्फी ने पीच कलर के टॉप के साथ व्हाइट और पीच के कॉम्बिनेशन में बॉडीकॉन स्कर्ट पहना हुआ था। जो उनका काफी न्यू लुक लग रहा था। साथ ही उर्फी ने अपने टॉप से ही अपने फैंस को कवर किया हुआ था। उनके एयररिंग्स ने भी सभी का ध्यान खींचा।

अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उर्फी ने बालों को बन से बांधा हुआ था। हालांकि उर्फी का टॉप काफी रिवीलिंग था। जो नेटिजन्स को कुछ खास पंसद नहीं आया। उनके लुक को देखते ही सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लेने वालों की कतार लग गई। एक यूजर ने लिखा कि रेस्टोरेंट में चेहरा कवर कर पहुंचने पर कई लोगों का सवाल है कि वो खाना कैसे खाएंगीं।

वहीं पिछले दिनों उर्फी ने फुल कवरर्ट ड्रेस पहनी थीं। जिसमें बस उनकी आंखें और होंठ नजर आ रहे थे। जिसको लेकर फैंस ने उनकी ड्रेस को लेकर कई कमेंट्स किए। कुछ यूजर्स ने तो उन्हें जादू की बहन ही बता दिया था।

शेयर करें