मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

‘पसूरी’ रीमेक पर बोले अरिजीत सिंह…..

Rakesh

सत्य प्रेम की कथा फिल्म में पाकिस्तान के सुपरहिट गाने पसूरी का रीमेक डाला गया है. इस रीमेक को बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने गाया है. गाने के रिलीज के बाद से ही सिंगर और बाकी टीम जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार हो रही है...

ARJIT SINGH
शेयर करें

पसूरी का रीमेक सॉग

सत्य प्रेम की कथा फिल्म में पाकिस्तान के सुपरहिट गाने पसूरी का रीमेक डाला गया है. इस रीमेक को बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने गाया है. गाने के रिलीज के बाद से ही सिंगर और बाकी टीम जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार हो रही है. इतनी ट्रोलिंग को देखते हुए हाल ही में अरिजीत सिंह के नाम से बने एक ट्विटर अकाउंट से कई जवाब दिए गए. इन ट्वीट्स में बताया गया कि पसूरी गाने का रीमेक क्यों किया गया है, असली वजह क्या थी. बड़ी बात ये कि लोगों ने इस पर भरोसा भी खूब किया. लेकिन आपको बता दें, इन जवाबों में एक बड़ा ट्विस्ट है.

अरिजीत सिंह हो रहे ट्रोल

अरिजीत सिंह ‘पसूरी नू’ के लिए बड़ी ट्रोलिंग का शिकार हुए हैं. इसके बाद सिंगर के नाम से बने एक अकाउंट से कई ट्वीट्स सामने आए. इसमें लिखा था  कि गाने के मेकर्स ने वादा किया है कि वो जरूरतमंद बच्चों के लिए चल रहे स्कूल को साल भर के लिए फंडिंग देंगे. इसलिए वो गाने के लिए ‘थोड़ा गाली खा लेंगे… अरिजीत के इस खुलासे के बाद गाने की ट्रोलिंग करने वाले भी अब पसूरी नू को सपोर्ट करते दिख रहे हैं.

सिंगर के नेकदिली की तारीफ

कमेंट बॉक्स में हर किसी ने सिंगर के नेकदिली की जमकर तारीफ भी की. लेकिन सच तो ये है कि वो अकाउंट सिंगर का है ही नहीं. अरिजीत सिंह के नाम बनाया गया वो एक फेक अकाउंट है. जिससे किए ट्वीट को लोग सही मानकर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. यूजर ने बड़े ही तरीके से मौके का फायदा उठाते हुए,  एक सवाल-जवाब का दौर रखा. और किसी को जवाब दिया. इस अकाउंट पर ये भी बताया गया कि अरिजीत अगला कौन सा रीमेक सॉन्ग गाने वाले हैं…

शेयर करें