मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
मनोरंजन

अरमान मलिक के घर गूंजने वाली है किलकारी…..सोशल मीडिया पर मिल रहा लोगों का प्यार

Shahi

रमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया की, आपने पायल को अपनी दूसरी शादी करने के लिये कैसे मनाया. और कृतिका से मुलाकात कहां हुई. इस पर अरमान मलिक ने कहा की, कृतिका मेरी पहली पत्नि पायल की बेस्ट फ्रेंड थी.

two wives pregnant together
शेयर करें

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अरमान मलिक अपनी दो शादियों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. कम समय में उन्होंने काफी पॉपुलरिटी हासिल कर ली है. उनकी दो पत्नियां है जिनका नाम पायल मलिक (Payal Malik) और कृतिका मलिक (Kritika Malik) उन दोनों को भी सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है. बता दें की इन दिनों उनकी दोनों पत्नियां मां बनने वाली हैं. और जल्द ही उनके घर में नई किलकारी गूंजने वाली है. जानकारी के मुताबिक, पायल मलिक जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं. वहीं पायल का पहले से भी एक बेबी है. बता दें की, मलिक फैमिली को व्यूवर्स का काफी प्यार और सपोर्ट मिलता रहा है.

 

अरमान मलिक ने क्यों की दो शादी

अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया की, आपने पायल को अपनी दूसरी शादी करने के लिये कैसे मनाया. और कृतिका से मुलाकात कहां हुई. इस पर अरमान मलिक ने कहा की, कृतिका मेरी पहली पत्नि पायल की बेस्ट फ्रेंड थी. घर की पार्टी में उससे मुलाकात हुई. कृतिका अकसर घर पर आती-जाती थी. जिस दौरान एक बार की मुलाकात बार-बार की मुलाकातों में बदल गई. हमें एक-दूसरे से प्यार हो गया. पर वो कहते हैं की प्यार छुपाये नहीं छुपता. उनकी पहली पत्नि को इस बात की जब जानकारी हुई तो, पायल को बहुत बड़ा झटका लगा. उन्होने अरमान से सारे रिश्ते तोड़ने का फैसला कर लिया था. पर अरमान ने सुसाइड की धमकी देकर पायल को रोक लिया. क्यों की, कहीं ना कहीं वो पायल से भी बहुत प्यार करते हैं. पायल की राजी में ही उन्होने कृतिका से शादी कर ली. शुरु-शुरु में लोगों ने उनके चैनल पर भद्दे कमेंट करना शुरु कर दिया था. पर देखते ही देखते उन्हें लोग काफी पंसद करने लगे. फिलहाल अब जल्द ही उनके घर में एक साथ तीन बच्चों की किलकारी गूंजने वाली है.

शेयर करें