मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः गैंगस्टर के नाम पर धमकी देने वाला गिरफ्तार, जानें किस बदमाश का लिया था नाम

Rakesh

उत्तराखंड के लक्सर जिले के खानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर रंगदारी मांगने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

accused
शेयर करें

लक्सर। उत्तराखंड के लक्सर जिले के खानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर रंगदारी मांगने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि खानपुर के गोवर्धनपुर में निजी अस्पताल संचालक डॉक्टर त्रिलोक सिंह चीमा द्वारा 26 जून को शिकायत की गई थी कि कोई व्यक्ति उन्हें फोन कर गोल्डी बराड़ के नाम से 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगता है। ना देने पर सिद्धूवाला मूसेवाला की तरह गोलियों से भूनकर जान से मारने की धमकी देता है।

खानपुर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। बताया कि इसमें पुलिस टीम गठित कर मामले का खुलासा करने के लिए लगाया गया था। बताया कि इस मामले में आरोपी उत्तम कुमार निवासी ग्राम सबलपुर  जिला जमुई , विहार, हाल निवासी बाबू पार्क कोटला न्यू साउथ दिल्ली को धरदबोचा।

एसपी ने पुलिस टीम को दिया 10 हजार का पुरस्कार

बताया कि आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन और 11 सिम बरामद किए गए हैं। बताया कि आनलाइन ठगी करने वाले गैंग में और अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उनकी ओर से पुलिस टीम को दस हजार का पुरस्कार भी दिया गया है।

शेयर करें