Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मुंबईः फिल्म जगत के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने फांसी लगाकर दी जान, अपने स्टूडियो में फंदे से लटके पाए गए

मुंबईः फिल्म जगत के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने फांसी लगाकर दी जान, अपने स्टूडियो में फंदे से लटके पाए गए

प्रसिद्ध फिल्म कला निर्देशक नितिन देसाई ने मंगलवार की रात अपने स्टूडियो में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार की सुबह जब कर्मचारी स्टूडियो में पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। उनका शव फंदे से लटका हुआ था।

By Rajni 

Updated Date

मुंबई। प्रसिद्ध फिल्म कला निर्देशक नितिन देसाई ने मंगलवार की रात अपने स्टूडियो में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार की सुबह जब कर्मचारी स्टूडियो में पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। उनका शव फंदे से लटका हुआ था। घटना से फिल्म जगत में शोक की लहर फैल गई। नितिन देसाई का स्टूडियो रायगढ़ के कर्जत इलाके में एनडी के नाम से है।

पढ़ें :- हरियाणाः महिला ने पंखे से लटककर समाप्त की अपनी जीवन लीला

‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘जोधा अकबर’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों में किया था कला निर्देशन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।खुदकुशी की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है। देसाई ने कई बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के लिए कला निर्देशक और प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में काम किया था। उन्हें ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘जोधा अकबर’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों में कला निर्देशन के लिए जाना जाता है। उनकी उम्र 58 साल थी।

वे अपना ज्यादातर वक्त इसी स्टूडियो में बिताते थे। महाराष्ट्र के विधायक महेश बाल्दी ने बताया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी आत्महत्या की ये वजह हो सकती है। उनके परिवार में दो बेटी और एक बेटा हैं। दोनों बेटी अमेरिका में रहती हैं। बेटा पढ़ाई कर रहा है।

1987 में टीवी शो ‘तमस’ से शुरू किया था करियर 

पढ़ें :- हरियाणाः अंबाला में बालक ने पंखे से लटक कर दी जान

नितिन ने 1987 में टीवी शो ‘तमस’ से अपना करियर शुरू किया था। वह 13 दिन और 13 रात उसी सेट पर रहे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, उस वक्त अगर 15 मिनट नहाने भी जाता तो लगता था कि वह अपने 15 मिनट बर्बाद कर रहे हैं।

नितिन ने हम दिल दे चुके सनम, लगान, देवदास, जोधा अकबर और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों के सेट डिजाइन किए थे। उन्हें चार बार बेस्ट आर्ट डायरेक्शन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। आखिरी बार उन्होंने फिल्म पानीपत के लिए काम किया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com